{"_id":"5834a5204f1c1b2b2513b986","slug":"narnaul-news-trolly-accident-one-dead-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रॉली पलटने से एक की मौत, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉली पलटने से एक की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ के गांव माधोगढ़ के पास एक ट्रैक्टर का टायर फटने से उसकी ट्रॉली में सवार दो लोग घायल हो गए जबकि एक की मौत हो गई। घायलों को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां पर वो उपचाराधीन हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गांव टोडा लोहारु जिला भिवानी निवासी राजबीर पुत्र गणपत राम (40), विक्रम लांबा पुत्र सतबीर सिंह (30) तथा मनोज पुत्र हवा सिंह तीनों ही राजावास से ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर अपने गांव जा रहे थे। ट्राली में पानी का बोर करने वाले पाइप लदे हुए थे जबकि बोरिंग मशीन भी ट्रॉली के साथ जुड़ी हुई थी। अभी वह गांव माधोगढ़ के पास ही पहुंचे थे कि ट्रैक्टर का टायर फट गया जिससे ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और पीछे से ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रॉली में बैठे राजबीर, विक्रम घायल तथा मनोज घायल हो गए। राजबीर एवं विक्रम को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया जहां पर उनका अभी उपचार चल रहा है जबकि मनोज ने हिसार ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई थी।