{"_id":"5820d96d4f1c1bc932b37bd5","slug":"narnaul-news-man-hung-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फंदा लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Suicide Shimla
विज्ञापन
नारनौल के मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी एक 23 वर्षीय युवक ने कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने जरूरी कागजी कार्रवाई कर शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक मोहल्ला मिश्रवाड़ा निवासी परविंद्र पुत्र बाबूलाल ने सोमवार तड़के अपने कमरे में पंखे के हुक पर चद्दर से फंदा लगा लिया। सुबह करीब 5:30 बजे जब उसके चाचा का लड़का सुनील कमरे में गया तो परिजनों को घटना की जानकारी लगी। जानकारी लगने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नारनौल के नागरिक अस्पताल भिजवाया। बाद में पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। मृतक के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि परविंद्र अविवाहित और बेरोजगार था। संभवत: बेरोजगारी से परेशान होकर परविंद्र ने यह कदम उठाया है।