फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul news, In narnaul, Roadway and ather department srtike today

जरा संभल कर निकलें बाहर, रोडवेज का चक्का जाम आज

Thu, 01 Sep 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Narnaul news, In narnaul, Roadway and ather department srtike today
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Demo pic
नारनौल। आज अगर आप कहीं जाने की या बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो जरा  संभलकर निकलें। कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण अनेक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे जहां रोडवेज का चक्का पूरी तरह जाम रहने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं इस हड़ताल के कारण अन्य सेवाओं पर भी असर पड़ने की संभावना है। जिला में विभिन्न विभागों के करीब 750 कर्मचारी दो सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर दो सितंबर को पूरे देश में सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इसके चलते जिला में भी पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, इरिगेशन, रोडवेज, बिजली, अस्पताल, अध्यापक संघ, वन विभाग, यूटीयूसी, एलआईसी, सिटू, जनस्वास्थ्य विभाग व बीएसएनएल के कर्मचारी  हड़ताल पर रहेंगे। जिससे आवश्यक सेवाओं पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन


बिजली कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर
सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ केंद्र की नौ ट्रेड यूनियन के आह्वान पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में प्रदेश भर के लाखों कर्मचारी दो सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे। यह बात हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष कंवर सिंह यादव ने वीरवार को नारनौल बिजली निगम के एक्सइएन कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। यादव ने कहा कि हड़ताल  को सफल बनाने के लिए संघ द्वारा दस टीमों का गठन किया गया था। जिसने  प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर कर्मचारियों की बैठक लेकर हड़ताल को सफल  बनाने बारे में दिशा निर्देश दिए हैं। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान महासंघ जब कर्मचारी विरोधी नीति के खिलाफ आंदोलनरत था तो भाजपा के नेताओं ने उन्हें आश्वासन दिया था कि कर्मचारी हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाने के लिए उनका सहयोग करें और यदि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है तो कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा  नेता अपने चुनावी वादों को भूल गए है। इस मौके पर बाबूलाल यादव, सुभाष  रोहिल्ला, भूपसिंह बडेसरा, अशोक यादव व अशोक जांगडा, मंजीत सिंह, विनोद  सोनी, महेंद्र सिंह, शिवकुमार राजेंद्र सिंह, एसके जोशी, भूपेंद्र सिंह,  अमित कुमार, बस्तीराम, सतबीर सिंह, सत्यवान प्रधान, हवासिंह दहियां व  धर्मबीर यादव आदि सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवन निर्माण मजदूर भी रहेंगे हड़ताल पर
नारनौल। भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन की बैठक नेताजी सुभाषचंद्र बोस पार्क में  सचिव शेर सिंह की अध्यक्षता में की गई। सचिव शेरसिंह ने बताया कि भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन हरियाणा आगामी 2 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल में हिस्सा लेगी। उस दिन सभी जगह निर्माण कार्य स्थगित रहेंगेे और सभी मजदूर कारीगर जिला मुख्यालयों पर इकट्ठे होकर जलूस का आयोजन करेंगे। महेंद्रगढ़ नारनौल जिले के सभी मजदूर प्रात: 10 बजे चितवन वाटिका पार्क  नारनौल में इकट्ठे होंगे। यह जानकारी आज यहां यूनियन के जिला प्रधान सीताराम जी ने एक बैठक के दौरान बताई। इस अवसर पर वेदप्रकाश,  लालाराम, जिला प्रधान महिला विनोद, रमेश कुमार, छोटेलाल, अंगनाराम,  रामसिंह, भूपसिंह, राजेश, रमेश, कर्णसिंह, बनवारी लाल, हरीराम, रतीराम,  रोहिताश, सुरेश, सन्तरा, संतोष, कमला, सावित्री, माया, मन्जू आदि उपस्थित  थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed