फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul news, In narnaul, Pregnent ledy, dead, in hospital , delvery

प्रसव के बाद महिला की मौत, हंगामा

Thu, 20 Oct 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Oct 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Narnaul news, In narnaul, Pregnent ledy, dead, in hospital , delvery
hopital
नारनौल। नागरिक अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना था कि रक्तस्राव की जानकारी देेने के बाद भी डॉक्टरों ने मामले में लापरवाही बरती। शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सिविल सर्जन डीएन बागड़ी ने गुस्साए परिजनों को विभागीय जांच का आश्वासन देकर शांत करवाया। मृतका के पिता की मांग पर पुलिस ने डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पिता का कहना था कि अभी वे मानसिक तौर पर ठीक नहीं है बाद में पुलिस को मामले की शिकायत दी जाएगी।   
विज्ञापन

मोहल्ला आदर्श नगर निवासी विनय कुमार के अनुसार उसकी पत्नी 27 वर्षीय मंजू को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने एक कन्या को जन्म भी दिया। प्रसव के बाद अधिक रक्तस्राव शुरू हो गया। चिकित्सकों को बताया तो उन्होंने कहा कि नार्मल डिलवरी में थोड़ा रक्तस्राव होता है। इसके बाद रात करीब साढ़े 12 बजे प्रसूता को अधिक रक्तस्राव होने लगा। इसकी सूचना दोबारा चिकित्सकों को दी गई। विनय के अनुसार महिला चिकित्सक ने प्रसूता को वार्ड से आपरेशन थियेटर में लाने की बात कही। उन्होंने बताया कि जब चिकित्सकों से उसकी हालत के बारे में पूछा गया तो डांटते हुए कहा कि क्या हुआ ऐसा ही होता है। खून चढ़ा कर देख रहे हैं अगर रक्तस्राव नहीं रुका तो रेफर करना पड़ेगा। इसके कुछ समय बाद ही चिकित्सक ने प्रसूता को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। उसको आक्सीजन वाली एंबुलेंस लाने के लिए कहा गया। वह एंबुलेंस लेकर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी बेहोश हो चुकी थी।
विज्ञापन


निजी अस्पताल में घोषित किया मृत
परिजनों के अनुसार प्रसूता मंजू को अस्पताल के सामने ही एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने चेक करने के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। प्रसूता को दोबारा से नागरिक अस्पताल लाया गया तो वहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के डेड हाउस में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम
माली टिब्बा निवासी इंद्रपाल ने बताया कि उसकी बेटी की डिलवरी के बाद मौत हुई है। डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की मांग करने पर पुलिस ने बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता ने कहा कि अभी वे मानसिक तौर पर बयान देने लायक नहीं है जब स्थिति ठीक होगी उसके बाद पुलिस को शिकायत दी जाएगी।


हम इस मामले की विभागीय जांच कराएंगे। जांच में जो भी चिकित्सक दोषी पाया जाएगा, उसको नहीं बख्शा जाएगा। पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिलेगा। - दयानंद बागड़ी, सिविल सर्जन, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed