फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul news, In narnaul, Guru Nanak dav, Jayanti

गुरू नानक देव का प्रकाशोत्सव मनाया

Tue, 15 Nov 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। श्री गुरुनानक देव का 547वां प्रकाशोत्सव समारोह सोमवार को गुरुद्वारा सिंह सभा में धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारे में आज सुबह से ही पंथ के रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन के द्वारा संगत को निहाल किया। इसके अलावा सिंह सभा गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी मनजीत सिंह, दशमेश नगर के मुख्य ग्रंथी कर्मजीत सिंह तथा बीबी प्रभासिमरन कौर के जत्थों ने कीर्तन के माध्यम से  गुरुजी की महिमा का गुणगान किया। इसके बाद गुरुद्वारे में अटूट लंगर का  आयोजन किया गया। जिसमें अनेक लोगों ने लंगर में प्रसाद छका। इस अवसर पर  स्थानीय विधायक ओमप्रकाश यादव ने भी गुरुद्वारे पहुंचकर समाज के लोगों को  गुरुनानक देव के जन्मदिवस की बधाई दी। इस मौके पर गुरुद्वारा सिंह सभा के  प्रधान सरदार सुरेंद्र सिंह चावला, सचिव सुरजीत सिंह अरोड़ा, सरदार गुरमेल  सिंह, तेजंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, बलवीर सिंह, प्रकाश सिंह, रणजीत सिंह तथा  निधान सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed