फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul news, In narnaul, Govt Give syl water emigetly

सरकार अविलंब एसवाईएल का पानी दे

Sun, 13 Nov 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Nov 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। पूर्व विधायक नरेश यादव ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए भाजपा सरकार से मांग की है कि प्रदेश में उपलब्ध नहरी पानी का समान बंटवारा व सतलुज यमुना लिंक नहर का निर्माण अविलंब करवाये ताकि प्रदेश की प्यासी धरती को पानी मिल सके। यादव शनिवार को अपने कार्यालय में एक पत्रकारवार्ता में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह पिछले तीन दशक से पानी के लिए जनता के सहयोग से आंदोलन करते रहे है। छात्रकाल में उन्होंने छात्र जल विवाद संघर्ष समिति का गठन करके जलयुद्ध की लड़ाई आरंभ की। जो लगातार जारी रही। प्रदेश में उपलब्ध नहरी पानी का 18 लाख हेक्टेयर फीट पानी की मांग करते उन्होंने एसवाईएल के लिए भी लड़ाई लड़ी। यादव ने अपने संघर्ष की चर्चा करते हुए कहा कि 20 अगस्त 1993 में नारनौल के आजाद चौक से आंदोलन  चलाया। 2000 में दक्षिण हरियाणा के अंतिम छोर नांगल चौधरी से पदयात्रा  आरम्भ की और दिल्ली के राष्ट्रपति भवन पर ज्ञापन सौंपा। वहां आंदोलन में  हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी भी दी। इसके अलावा जब बादल सरकार ने  पानी देने से मना किया तो आंदोलन को फिर से जारी किया। उस समय उन पर कार्यकर्ताओं सहित लाठी भांजी गई और जेल में डाला गया। इसके उपरांत भी जल के आंदोलन को थमने नहीं दिया और आमरण अनशन पर बैठकर आंदोलन को जारी रखा। सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के ठीक पांच रोज पूर्व  भी जब विधानसभा में स्वर्ण जयंती मनाई थी उस समय भी भाजपा सरकार व  मुख्यमंत्री के समक्ष पानी के मुद्दे को जोर शोर से उठाया। इस मौके पर  प्रीतम उर्फ टिल्लू, सीताराम सरपंच बिहाली, राकेश ठेकेदार, मणिया, मास्टर  धर्मेन्द्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed