{"_id":"5818e6d54f1c1bc032436764","slug":"narnaul-news-express-train-stay-memorandum","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर दिया ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर दिया ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल के मंडी अटेली में दैनिक रेल यात्री संघ ने अटेली रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव को लेकर मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक के नाम स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग तीन दिन में स्वीकार नहीं की गई तो 4 नवंबर से दैनिक यात्री संघ के सदस्यों के साथ-साथ क्षेत्र के लोग धरने पर बैठ जाऐंगे।
ज्ञापन में बताया कि वे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर पिछली चार साल से लगातार मांग कर रहे है लेकिन उनकी मांगो को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार जब तक उनकी मांगे स्वीकार नहीं की जाऐंगी धरने पर ही बैठे रहेंगे। संघ के लोगों का कहना है कि लगातार पांच माह से स्टेशन पर सुपरफास्ट गाड़ियों के ठहराव के लिए मांग कर रहे है। उन्होंने ज्ञापन में यह भी बताया कि स्टेशन पर यात्रियों के लिए बैठने के लिए टीनशेड की भी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने मंडल को भेजे ज्ञापन में बताया कि अटेली क्षेत्र सैनिक बहुमूल्य है तथा दिल्ली से मुंबई, जयपुर, अजमेर, जोधपुर, अहमदाबाद को जाने का सबसे सुगम व कम दूरी की सीधी रेलवे सेवा की लाइन है। व्यापारिक केन्द्र, अनाज मंडी, विधान सभा इकाई, राजस्थान के अनेक गांवों से सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों को रेल सुविधा न मिलने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जब यहां मीटर गेज की लाईन थी उस समय सभी सुपरफास्ट गाड़ियां स्टेशन पर ठहरती थी लेकिन अब इन्हें बंद कर दिया गया है। इसे तुरंत प्रभाव से लागू कर एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव शुरू करवाया जाए।