{"_id":"57a0e7ab4f1c1b6f152b9fe0","slug":"narnaul-news-do-not-work-any-pressure","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी के दबाव में न करें काम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी के दबाव में न करें काम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
विज्ञापन
नारनौल में साउथ रेंज रेवाड़ी की पुलिस महानिरीक्षक ममता सिंह ने मंगलवार को नारनौल स्थित महिला थाना थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान आईजी ममता सिंह ने सभी महिला पुलिस कर्मचारियों की बैठक भी ली। बैठक में पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर व डीएसपी बिरम सिंह ने भी भाग लिया।
इस मौके पर पुलिस महानिदेशक ने सभी महिला कर्मचारियों को कहा कि उनका व्यवहार जनता के प्रति ठीक नहीं है। इसकी शिकायतें अकसर उनके पास आती है। उन्होंने कहा कि वे किसी के दबाव में कार्य न करे। पीड़ित की परिवाद पर बार-बार उसे बुलाकर परेशान न करे। वे स्वयं मौके पर जाए और मामले की पूरी जानकारी ले। वहीं दहेज जैसे मामलों में पति व पत्नी को अलग से बैठाकर सच्चाई का पता करे उनकी पूरी बात सुनकर उनका घर बसाने की कोशिश करे। उन्होंने कहा कि कई बार बलात्कार जैसे मामलों में शिकायतकर्ता निर्दोष व्यक्तियों के नाम लिखवा देती है और गिरफ्तार करने का दवाब भी डालती है। इस तरह के मामलों में जल्दबाजी न करे, बल्कि मौके पर जाकर पूरी तरह जांच करे तथा निर्दोष के खिलाफ कार्यवाही न करे। वहीं दोषी पाये जाने पर तुरंत गिरफ्तार करे। अगर मामला झूठा पाया जाता है तो मामले को रद्द करके शिकायतकर्ता के खिलाफ भी 182 आईपीसी की धारा के तहत कार्यवाही करे। आईजी ममता सिंह ने रघुनाथपुरा स्थित फायरिंग रेंज का भी दौरा किया।