{"_id":"57a0e6314f1c1bda762ba5c2","slug":"narnaul-news-demand-district-commissiner-memorandum","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन दिलवाने की मांग को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन दिलवाने की मांग को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
फाइल इमेज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारनौल के गांव शहरपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को उपायुक्त संजीव वर्मा एक ज्ञापन सौंपकर पांचवें महीने का राशन दिलवाने की मांग की। उपायुक्त ने ग्रामीणों की शिकायत को डीएफसी को रिमार्क कर जल्द रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए। उपायुक्त को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि शहरपुर गांव का राशन डिपो राजेंद्र प्रसाद के पास है, लेकिन डिपो धारक ने ग्रामीणों को पांचवें महीने का राशन नहीं दिया है। जिसकी शिकायत खाद्य आपूर्ति अधिकारी को की गई थी, लेकिन अधिकारी ने डिपो होल्डर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिला उपायुक्त संजीव वर्मा ने गांव से मिलने आए लोगों से बातचीत की व उनकी समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनने के बाद शिकायत को खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारी को रिमार्क कर जल्द रिपोर्ट सौंपने की बात कहीं। इस मौके पर भूपसिंहए नरेश कुमारए मुकेशए अशोकए रतनलाल व दुलीचंद सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।