फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul news, container, nine month, nephew, lady, crushed

कंटेनर ने नौ माह की भतीजी समेत महिला को कुचला

Wed, 02 Nov 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Nov 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
narnaul news, container, nine month, nephew, lady, crushed
dead body
महेंद्रगढ़ के गांव खुडाना में कुआं पूजन और भैयादूज पर अपने मायके जा रही एक महिला और उसकी नौ माह की भतीजी को कंटेनर ने कुचल दिया जबकि बाइक चालक महिला का पति और बेटा दूर जा गिरे। उनको मामूली खरोंचे आईं हैं। यह हादसा नारनौल - महेंद्रगढ़ स्टेट हाई-वे पर स्थित बदरवाली सिटी के सामने हुुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कंटेनर को जब्त कर लिया है जबकि उसका ड्राइवर फरार हो गया।
विज्ञापन


गांव कांवी (नारनौल) निवासी महेंद्र सिंह, पत्नी शारदा (38), भतीजी नैंनसी (9 माह) और बेटा सुमित बाइक पर गांव खुडाना जा रहे थे। महेंद्र सिंह के ससुराल खुडाना में मंगलवार को कुआं पूजन समारोह था। अभी वे बाइक पर महेंद्रगढ़ ब्वॉयज कॉलेज के पास बदरवाल सिटी के सामने पहुंच थे कि पीछे से आ रहे कंटेनर ने बाइक को साइड मार दी। इससे महेंद्र सिंह और उसका बेटा सुमित दूर जा गिरे जबकि शारदा और नैनसी कंटेनर की पहिये के नीचे आ गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतका दो लड़के और एक लड़की सहित तीन बच्चों की मां थी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने नाके लगा लिए। आकोदा चौकी पर कंटेनर को जब्त लिया गया जबकि ड्राइवर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed