फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul MLA and former minister Om Prakash Yadav's son passes away

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल विधायक व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव के बेटे का निधन

Fri, 19 Jul 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 19 Jul 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Narnaul MLA and former minister Om Prakash Yadav's son passes away
फोटो नंबर-08उमेश यादव। फाइल फोटो
नारनौल। नारनौल विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव के पुत्र उमेश यादव का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उमेश यादव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव बजाड़ में किया गया। उनकी चिता को मुखाग्नि उनके पुत्र दक्ष व भवी यादव ने दी। पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव के पुत्र 44 वर्षीय उमेश उर्फ टीनू पिछले काफी लंबे समय से लिवर में कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे।
विज्ञापन

उन्होंने नारनौल शहर के मेट्रो हॉस्पिटल में शुक्रवार सुबह 8 बजे अंतिम सांस ली। उमेश यादव के अंतिम संस्कार के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने दूरभाष पर पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव से बात कर शोक जताया। उनकी अंतिम यात्रा में सिंचाई मंत्री अभय सिंह यादव, अटेली के विधायक सीताराम यादव, रेवाड़ी के पूर्व विधायक रणधीर कापड़ीवास, पूर्व मंत्री पंडित कैलाश शर्मा, सेवानिवृत आईएएस विनय यादव, सेवानिवृत्ति आईजी सुभाष यादव, मनीष राव, वैध किशन वशिष्ठ, छोटेलाल चेयरमैन, नगर परिषद उप प्रधान संजीव यादव आदि मौजूद रहे।

फोटो नंबर-08उमेश यादव। फाइल फोटो

फोटो नंबर-08उमेश यादव। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed