फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul: Migrant woman and her two sons died while crossing the railway line

Narnaul: रेलवे लाइन पार करते समय प्रवासी महिला व उसके दो बेटों की मौत

Thu, 21 Nov 2024 07:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 21 Nov 2024 07:36 PM IST
सार

नागरिक अस्पताल में तीनों का शव रखवाया गया है। परिजनों को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
Narnaul: Migrant woman and her two sons died while crossing the railway line
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के नारनौल के अटेली मंडी के बहरोड रेलवे और ब्रिज के नीचे रेल लाइन क्रॉस करते समय एक महिला व दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर जीआरपी पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। मृतकों शिनाख्त प्रवासी मजदूरों के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के नांगल पिथा निवासी मीनू पिछले दो साल से पति के साथ अटेली के वार्ड-1 में रह रही थी। उसका पति वीरेंद्र उर्फ कालू काम धंधे की तलाश में दिवाली पर बिहार चला गया था। मीनू अपने दो बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती थी। वह मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण करती थी।
विज्ञापन


वीरवार को सुबह करीब सात बजे अपने काम पर जाने के लिए बोल कर गई थी। जब वह अपने दोनों बेटे सौरभ व मुन्ना को लेकर रेल लाइन पार कर रही थी तो डीएफसी की अप लाइन पोल नंबर 1298 का 27 के पास मालगाड़ी की चपेट में आ गई। जिससे वह और उसके दोनों बेटे बुरी तरफ से घायल हो गए। इस घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना जीआरपी नारनौल को दी गई। जिसमें मौके पर जीआरपी इंस्पेक्टर कैलाश चंद शर्मा व उसकी टीम ने आकर रेल लाइन के बीच में पड़े शव को कब्जे में लेकर नारनौल के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहीं मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक के परिजनों के आने के बाद शुक्रवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

अंडरपास बनाने की मांग को लेकर लंबे समय से चल रहा धरना
अंडरपास बनाने के लिए लंबे समय से ग्रामीण धरना भी दे रहे हैं। ताकि इस रेल लाइन से गुजरने वाले लोग अंडरपास का सहारा लेकर आसानी से आवागमन कर सके। लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। धरना संघर्ष समिति के संचालक राजेंद्र खरब ने कहा कि इस रेल लाइन से सैंकड़ों की संख्या में लोग रेल लाइन क्रॉस करते हैं। पहले भी घटना हो चुकी है और अब एक और दर्दनाक हादसा हो गया।

 
मालगाड़ी की चपेट में महिला व दो बच्चों के आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया। इसके बाद मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। तीनों मृतकों के शव नारनौल के नागरिक अस्पताल में रखवा दिए गए हैं। -कैलाश चंद्र, सब इंस्पेक्टर जीआरपी नारनौल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed