फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul- Mahendragarh- Charkidadri four lane construction tender

नारनौल- महेंद्रगढ़- चरखीदादरी फोरलेन निर्माण के टेंडर लगाए

Wed, 17 Nov 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Narnaul- Mahendragarh- Charkidadri four lane construction tender
सड़क का फाइल फोटो। - फोटो : Narnol
क्षेत्रवासियों के लिए खुशखबरी है कि पीडब्ल्यूडी विभाग हरियाणा ने हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के माध्यम से नारनौल-महेंद्रगढ़-दादरी सड़क को फोरलेन बनाने के लिए मंगलवार को टेंडर लगा दिए हैं। इनको खोलने के लिए लगभग 45 दिन का समय दिया गया है। यानी 4 जनवरी को टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद एक महीने का समय काम वितरण में लग जाएगा। लगभग फरवरी के अंत इस फोरलेन का काम शुरू होने की संभावना है। वहीं पेड़ों की कटाई में पैमाइश का इशू होने की वजह से रुका हुआ है। उम्मीद है कि दिसंबर में पेड़ों की कटाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने मंगलवार को 52.9 किलोमीटर लंबे स्टेट हाईवे नारनौल-महेंद्रगढ़-चरखी दादरी फोरलेन का टेंडर लगा दिया है। इस फोरलेन का निर्माण 298 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। नई सड़क का निर्माण बीओटी के आधार पर किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में महेंद्रगढ़ फ्लाईओवर के साथ दूसरे फ्लाईओवर का निर्माण भी किया जाएगा। वर्तमान में यह सड़क जर्जर हो चुकी है। अभी पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से लाखों रुपये खर्च कर पैंचवर्क का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

132 फुट चौड़ा बनेगा रोड
यह फोरलेन एचएसआरडीसी की ओर से 132 फुट चौड़ा बनाया जाएगा। बीच में लगभग तीन फुट का डिवाइडर भी होगा। रेलवे ओवरब्रिज के साथ दूसरा ओवरब्रिज भी बनाने का प्रावधान है। यह शहर के बीचोंबीच गुजरेगा तथा नांगल सिरोही गांव के पास 3 किलोमीटर का बाईपास भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़-नारनौल को 16 जिलों से जोड़ने वाला होगा हाईवे
महेंद्रगढ़, नारनौल को हरियाणा के 16 जिले इसी हाईवे के जरिये जुड़ते हैं। दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत व कैथल को जोड़ने के लिए यह हाईवे उपयोग होता है। राजस्थान के कोठपुतली से पंजाब, चंडीगढ़ व हिमाचल को भी यही हाईवे जोड़ता है।
बाईपास पर लग सकती है अड़चन
सरकार की ओर से 2011 में स्टेट हाईवे के पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग को 18 करोड़ रुपये जमा करवाए जा चुके हैं। नांगल सिरोही में बनने वाले 3 किलोमीटर लंबे और 40 मीटर चौड़े बाईपास पर वन विभाग अड़चन लगा सकता है। बाईपास पर वन आरक्षित क्षेत्र की लगभग ढाई एकड़ जमीन है। उस जमीन का एचएसआरडीसी ने डाइवर्जन केस नहीं लगाया। केस अटैच करने के बाद ही वहां पर आगामी कार्रवाई शुरू होगी। इसके अलावा स्टेट हाईवे पर लगे पेड़ काटने का मामला भी अटका हुआ है। पटवारी की ओर से रोड मैप अभी वन विभाग को जमा नहीं करवाया गया है।

नारनौल-महेंद्रगढ़-चरखी दादरी रोड पर स्टेट हाईवे रोड के टेंडर लगा दिए गए हैं। 45 दिन बाद टेंडर ओपन हो जाएंगे। लगभग 298 करोड़ रुपये मंजूर किए जाएंगे। -सतेंद्र सिंह, एक्सईएन, एचएसआरडीसी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed