फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul had the coldest night in Haryana, NCR and Delhi.

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ज्यादा ठंडी रही नारनौल की रात

Tue, 30 Dec 2025 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Narnaul had the coldest night in Haryana, NCR and Delhi.
फोटो 5नारनौल क्षेत्र में कोहरे के बीच से गुजरते लोग।संवाद
नारनौल। जिला में मौसम शुष्क परंतु परिवर्तन शील बना हुआ है। इसकी वजह से मंगलवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ज्यादा ठंडी रात नारनौल 3.8 और महेंद्रगढ़ 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

आगामी 24-48 घंटों के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव और हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हाड़ कंपा देने वाली ठंड अपना सितम दिखा रहीं हैं। पिछली मौसम प्रणाली से संपूर्ण इलाके में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से धुंध कोहरा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

वहीं दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। नया साल जनवरी महीने की शुरुआत और स्वागत हल्की बारिश से और उसके बाद हाड़ कंपा देने वाली ठंड से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में रात्रि तापमान में हल्की बढ़त और दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी 2 जनवरी के बाद ठंड एक बार फिर से अपने तेवरों को प्रचंड बनाएगी।
उन्होंने बताया कि नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमशः 18.5 व 3.8 और 24.6, 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed