फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul experienced the coldest night in the state, with fewer passengers on buses operating early in the morning.

Mahendragarh-Narnaul News: प्रदेशभर में सबसे ठंडी रही नारनौल की रात, अलसुबह संचालित बसों में यात्री घटे

Tue, 16 Dec 2025 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Narnaul experienced the coldest night in the state, with fewer passengers on buses operating early in the morning.
फोटो नंबर- 23नारनौल में शाम के समय ठंड से बचाव अलावा का सहारा लेते लोग। संवाद
नारनौल। क्षेत्र के तापमान में लगातार गिरावट बनी हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। नारनौल की रात प्रदेश की सबसे ठंडी रात रही। अलसुबह संचालित होने वाले बसों में यात्रियों की संख्या कम हो गई है। अब आगे तीन दिनों तक तापमान में गिरावट की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस समय क्षेत्र में उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चल रही है। इस कारण कोहरे की परत छट गई है। उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के कारण 17 से 19 दिसंबर तक तापमान में लगातार गिरावट बनी रहेगी। 20 दिसंबर के बाद क्षेत्र में तापमान में गिरावट के साथ कोहरे की संभावना है। मंगलवार को नारनौल में अधिकतम तापमान 19.5 व न्यूनतम 6.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन


नारनौल से चंडीगढ़ के लिए सुबह 4 बजे चलती है पहली बस
नारनौल से चंडीगढ़ के लिए सुबह 4 बजे और दिल्ली के लिए सुबह 4:40 बजे पहली बस संचालित होती है। सामान्य दिनों में अल सुबह भी यात्रियों की संख्या 40 से 50 के आस-पास रहती है लेकिन अधिक ठंड व कोहरे के चलते इस समय अल सुबह यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। सुबह के समय अभी केवल 10 से 20 यात्री ही सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :
सुबह जल्दी चलने वाली बसें कोहरे के कारण कुछ देरी से गंतव्य तक पहुंच रही हैं। चालक-परिचालक को कोहरे के दौरान धीमी गति से बस चलाने सहित जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। -देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed