फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul experienced the coldest night in the NCR region.

Mahendragarh-Narnaul News: एनसीआर में सबसे ज्यादा सर्द रही नारनौल की रात

Fri, 02 Jan 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Narnaul experienced the coldest night in the NCR region.
नारनौल। एक डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट के साथ शुक्रवार को नारनौल की रात हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ज्यादा ठंडी रही।शीतलहर की वजह से दिनभर ठंड बनी हुई है। यहां रात का तापमान नारनौल 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला महेंद्रगढ़ में ऊपरी सतह का कोहरा बादलों के रूप में दिखाई दिया और यहां रात्रि और दिन के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। यहां शीत लहर और शीत दिवस दोनों ही परिस्थितियां बनीं हुई है।
विज्ञापन

नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमशः 17.0 व 4.5 और 16.4 व 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में जैसे ही पश्चिमी मौसम प्रणाली आगे निकली वैसे ही हवाओं की दिशा उत्तरी पश्चिमी होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में ठंड की ठिठुरन बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां कोहरा नहीं होगा वहां रात के तापमान में गिरावट शीतलहर, पाला जमने की गतिविधियां और जहां धुंध कोहरा होगा वहां दिन के तापमान में गिरावट और शीत दिवस की स्थिति देखने को मिलेगी।

जिला महेंद्रगढ़ में ऊपरी सतह का कोहरा बादलों के रूप में दिखाई दिया। यहां रात्रि और दिन के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। यहां शीत लहर और शीत दिवस दोनों ही परिस्थितियां बनीं हुई है। ठंड का डबल अटैक देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed