फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   narnaul dental problems youth gutkha junk food health issue

Mahendragarh-Narnaul News: युवाओं में दांतों की समस्याएं बढ़ीं, गुटखा बना बड़ी वजह

Sun, 05 Apr 2026 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
narnaul dental problems youth gutkha junk food health issue
फोटो नंबर- 04नागरिक अस्पताल में मरीज के दांतों की जांच करते चिकित्सक। संवाद
नारनौल। खाने-पीने में लापरवाही और नशे की बढ़ती आदत के कारण युवाओं में दांतों से संबंधित बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। खासकर गुटखा और पान का सेवन करने वाले युवा अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में गुटखे का चलन लगातार बढ़ने से दांतों में सड़न, मसूड़ों में जकड़न, मुंह में छाले और समय से पहले दांत टूटने जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। प्रतिदिन करीब 5 से 10 युवा गुटखा सेवन के कारण दांत दर्द की शिकायत लेकर नागरिक अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं बच्चों में चॉकलेट और जंक फूड के अधिक सेवन से दांतों में कीड़े लगने, दूध के दांत समय पर नहीं टूटने और नए दांत आने में देरी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के दंत चिकित्सक डॉ. रेणु यादव ने बताया कि गुटखा और पान का अत्यधिक सेवन न केवल दांतों को नुकसान पहुंचाता है बल्कि यह शरीर के लिए भी खतरनाक है। इससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है और मुंह के कैंसर की संभावना भी अधिक हो जाती है।

उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल में पिछले वर्षों में ऐसे कई मरीज सामने आए हैं जिनमें गुटखा सेवन के कारण मुंह में छाले, मसूड़ों में सूजन और प्री-कैंसर जैसे लक्षण पाए गए हैं। युवाओं को सुबह व रात को खाना खाने के बाद दांत साफ करने चाहिए। प्रत्येक 6 माह में दांतों की नियमित जांच करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed