फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul: Condition of devotees worsened after eating Prasad found in Katha

Narnaul: कथा में मिला प्रसाद खाने से बिगड़ी श्रद्धालुओं की हालत, 5 हुए भर्ती

Wed, 03 Apr 2024 11:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 03 Apr 2024 11:32 PM IST
सार

एक किशोरी, एक बच्चा और तीन महिलाएं अस्पताल में भर्ती हुई हैं। इलाज के बाद चार को छुट्टी मिल गई है। एक उपचाराधीन है। सूचना मिलने पर थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची है। 

विज्ञापन
Narnaul: Condition of devotees worsened after eating Prasad found in Katha
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर के बादली रोड पर मेला ग्राउंड में चल रही कथा के चौथे दिन बुधवार को जैसे ही कथा का समापन हुआ। आयोजकों द्वारा कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद लेकर श्रद्धालुओं ने जैसे ही ग्रहण किया। तो उनकी तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन


आनन फानन पांच श्रद्धालुओं को शहर के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें तीन महिलाएं, एक किशोरी और एक बच्चा शामिल है। सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


थाना शहर प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि बादली रोड पर पंडित महेश द्वारा कथा का आयोजन किया गया। बुधवार को कथा का चौथा दिन रहा। कथावाचक पंडित दाऊ वृंदावन वाले रहे। जब शाम के समय 6 बजे कथा संपन्न हुई तो उसके बाद श्रद्धालुओं को मक्खन मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मक्खन मिश्री का प्रसाद शुरुआत में एक बच्चे, एक किशोरी और फिर महिलाओं को दिया गया। यह प्रसाद खाने के बाद इनकी हालत खराब हो गई। तबीयत खराब होने वालों में रणजीत कॉलोनी निवासी भतेरी देवी, सेक्टर-9 निवासी पूनम व वसंत विहार निवासी बिमला शामिल रही।


इनमें से बच्चे, किशोरी और बिमला, पूनम को हालत में सुधार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि भतेरी की हालत में सुधार नहीं हुआ। देर रात तक चिकित्सक द्वारा भतेरी का इलाज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed