फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul city becomes Corona's hot spot; 23 new cases found, including ten infected

नारनौल शहर बना कोरोना का हॉट स्पॉट दस संक्रमित समेत 23 नए मामले मिले

Sun, 16 Aug 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Narnaul city becomes Corona's hot spot; 23 new cases found, including ten infected
कंटेनमेंट जोन में तैनात पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Narnol
जिले में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। रविवार को जिले में 23 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए है। जिसमें दस मामले नारनौल शहर से हैं। ऐसे में नारनौल शहर लगातार कोरोना संक्रमण का हॉट स्पाट बना हुआ है। आज आए मरीजों में एक पत्रकार व उसके परिवार के पांच सदस्य संक्रमित मिले है। वहीं नप चेयरपर्सन की सांस भी संक्रमित मिली है।
विज्ञापन

जिले में अब कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 1150 हो गई है। जिसमें 7 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 829 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला में कोरोना के 320 केस अभी भी एक्टअिव हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया रवविार को दो मोबाइल टीमों ने 119 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 16 अगस्त तक 87199 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 51152 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 21657 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 579 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की टीमों ने मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री लेकर उनके सैंपल लिये है। रविवार को आये संक्रमितों में मोहल्ला सुभाष नगर में दो महिलाएं संक्रमित मिली है। वहीं मोहल्ला नलापुर में एक व्यक्ति संक्रमित मौिला है। डीसी आवास के सामने 22 वर्षीय लड़का कोरोना संक्रमित मिला है जो पहले से आये संक्रमित के संपर्क में पॉजिटिव आया है। मोहल्ला जमालपुर में महिला संक्रमित मिली है। रेवाड़ी रोड पर 46 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। कल्लूमल की बगीची में एक व्यक्ति सघंक्रमित मिला है। जो यहीं पर रहता था। पुरानी कचहरी के पास 20 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। मिश्रवाड़ा में 24 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। वहीं एंटीजन टेस्ट में हुडा सेक्टर में एक पत्रकार सहित उसके परिवार के पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले है। इसमें अधिकांश केस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से मिले है।

अटेली कस्बे के झंडा चौक में हॉट स्पॉट में कोरोना के पांच केस ओर मिले, कुल 19 केस हुए
मंडी अटेली। अटेली कस्बे के झंडा चौक में बने हॉटस्पॉट में शनिवार स्वतंत्रता दिवस को पांच केस ओर आ गये है। इन केसों को मिला कर अब झंडा चौक पर कुल 19 कोराना के संक्रमित केस हो गये है। अटेली स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस व लोगों को कंटेनमेंट जोन में घरों से बाहर नहीं निकलने के आदेश दिये है। अटेली कस्बे में हॉटस्पॉट बनने से कस्बे का मुख्य बाजार बंद होने से व्यापारियों व आमजन को जरूरी चीज खरीदने में दिक्कत हो रही है। कोरोना सैंपल कलेक्टर डॉ. मनीष यादव ने बताया कि सीएचसी के अंतर्गत अधिक केस आने के बाद सैंपल लेने के अलावा लोगों को आवश्यक गाइड लाइन दी जा रही है। अटेली अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विजय यादव ने बताया कि अटेली कस्बा कोराना का हॉटस्पॉट बन गया है। लोगों को कोरोना से बचाव करने की खास जरूरत है।
कोरोना संक्रमित की सूची
1 नुनी अव्वल -1
2 भेडंटी - 1
3 गोद -1
4 मालड़ा सराय -1
5 मोहल्ला सुभाष नगर -2
6 मोहल्ला नलापुर -1
7 उपायुक्त निवास के पास - 1
8 मोहल्ला जमालपुर नारनौल- 1
9 मोहल्ला कालूमल की बगीची नारनौल -1
10 पुरानी कचहरी नारनौल - 1
11 मोहल्ला मिश्रवाड़ा नारनौल-1
12 हुडा सेक्टर नारनौल -8
13 मोहल्ला मार्कशीद नारनौल-1
14 भोजावास कनीना -1
15 मोहल्ला कैलाश नगर -1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed