{"_id":"650754c8922352d68a0f8135","slug":"napa-will-catch-destitute-animals-every-saturday-and-sunday-campaign-started-narnol-news-c-199-1-sroh1009-5724-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हर शनिवार, रविवार नपा पकड़ेगी बेसहारा पशु, शुरू किया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हर शनिवार, रविवार नपा पकड़ेगी बेसहारा पशु, शुरू किया अभियान
विज्ञापन
17जेएनडी22: बेसहारा पशुओं को सडक़ से नंदीशाला की तरफ लेकर जाते हुए नपा टीम सदस्य।
उचाना। शहर के लोगों, वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर है कि उनके लिए निरंतर परेशानी का सबब बन रहे बेसहारा पशुओं को नगर पालिका उचाना द्वारा पकड़वाना शुरू कर दिया है। हर शनिवार, रविवार को नपा एरिया में बेसहारा पशुओं को नपा द्वारा बनाई गई टीम पकड़ेगी। दो दिनों में पकड़े गए 22 बेसहारा पशुओं को नपा द्वारा शहर की नंदीशाला में छोड़ गया। निरंतर बेसहारा पशुओं की संख्या नपा एरिया में बढ़ रही थी। दिन हो या रात बेसहारा पशु बाजार, सड़कों में नजर आते थे। कई बार आपस में इनकी भिड़ंत होने से बाजारों में रखा सामान, सडक़ किनारे खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इनको पकड़े जाने की मांग कई महीनों से की जा रही है। प्रशासन द्वारा लोगों की इस मांग को पूरा करते हुए बेसहारा पशुओं को पकडऩे की शुरूआत कर दी है।
रामनिवास करसिंधु, सुरेश गर्ग, अशोक सुरबरा, चांदी शास्त्री ने कहा कि सडक़ों, बाजारों में बेसहारा पशुओं की तादाद बढ़ रही है। सड़कों पर रात को आवागमन करने के दौरान हादसा होने का डर रहता है। रात को जो काले रंग के बेसहारा पशु होते हैं वो रात के अंधेरे में दिखाई नहीं देने पर दुर्घटना होने का सबसे अधिक अंधेरा रहता है। बाजारों के चौक, चौराहों पर भी रात को बेसहारा पशु ही नजर आते हैं। दिन में बाजार, गलियों में टोलियां में घूमने वाले इन पशुओं के चलते हादसा होने का डर रहता है। नपा द्वारा अब बेसहारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू किया है।
22 बेसहारा पशु पकड़े
हर शनिवार, रविवार को बेसहारा पशु पकड़े जाएंगे। दो दिनों में 22 बेसहारा पशुओं को पकड़ कर उचाना की नंदीशाला में छोड़ गया है। आस-पास की गौशालाओं से भी इसको लेकर बातचीत करके वहां भी बेसहारा पशुओं को पकड़ कर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
-- विक्रमजीत, सचिव, नपा उचाना।