फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nangal Choudhary bus stand is ready in three months, expected to start in this month

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी बस स्टैंड तीन माह से बनकर तैयार, इस माह में शुरू होने की आस

Sun, 04 May 2025 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Nangal Choudhary bus stand is ready in three months, expected to start in this month
फोटो नंबर-14नांगल चौधरी के अस्थाई बस स्टैंड पर सवारियां बैठाती रोडवेज बस। संवाद
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी-बहरोड़ रोड पर तीन माह पहले निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी बस स्टैंड शुरू नहीं हो सका है। वहीं विभागीय अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नए बस स्टैंड का अवलोकन भी किया जा चुका है। लेकिन अब तक बस स्टैंड का शुभारंभ नहीं किया गया है। एक करोड़ रुपये से भी अधिक खर्च होने व नया बस स्टैंड परिसर बनने के बाद भी नांगल चौधरी में अस्थायी बस स्टैंड से ही बसों का आवागमन हो रहा है। अभी यात्रियों को बिना अस्थाई बस स्टैंड पर ही बारिश व धूप में बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। बता दे कि नांगल चौधरी में बस स्टैंड निर्माण की घोषणा सबसे पहले 2003 में तत्कालीन सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने की थी। इसके बाद तीन बार भूपेंद्रसिंह हुड्डा के कार्यकाल में हुई। पांचवीं बार तत्कालीन सीएम मनोहरलाल खट्टर ने की थी। इसके बाद विभाग ने सिर्फ तीन गेज के बस स्टैंड को मंजूरी दी थी। जिसकी रजिस्ट्री सहित अन्य प्रक्रिया पूरी करने के बाद तत्कालीन सीएम मनोहरलाल खट्टर ने 13 नवंबर 2017 को नांगल चौधरी बस स्टैंड की आधारशिला रखी थी। लंबे समय बाद आखिरकार नया बस स्टैंड बन कर तैयार हो चुका है। लेकिन शुरू नहीं होने के कारण आमजन निराश है।
विज्ञापन



अस्थाई बस अड्डे पर बनी रहती है समस्याएं:

नांगल चौधरी में स्थाई बस स्टैंड नहीं होने के कारण यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है। जिसके चलते अवैध रूप से सवारी ढोने वाले वाहनों के कारण कस्बे में जाम की स्थिति बनी रहती है। अवैध सवारी वाहन सारे दिन सड़कों के दोनों ओर वाहनों को खड़ा करके सवारियां भरते हैं। जिस कारण राहगीरों व दुकानदारों को काफी परेशानी हो रही है। बस स्टैंड के अभाव में नांगल चौधरी से विभिन्न जगहों पर जाने के लिए आवागमन करने वाले हजारों यात्रियों को रोजाना नई-नई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के अस्थाई बस अड्डे पर नारनौल, कोटपुतली, जयपुर, निजामपुर व बहरोड़ आदि स्थानों पर जाने वाले यात्री सुबह 5 बजे ही आकर खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन




वर्जन :

नांगल चौधरी बस स्टैंड लोगों की सुविधा के लिए बनकर तैयार है। बस स्टैंड के रख-रखाव के लिए कर्मचारी भी नियुक्त किए गए हैं। बस स्टैंड के शुभारंभ के लिए हमने उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। उम्मीद है इस माह के अंत तक बस स्टैंड का शुभारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनित कुमार, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed