फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Name signal... traffic derailment

Mahendragarh-Narnaul News: नाम का सिग्नल... यातायात बेपटरी

Sun, 05 Jan 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 05 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Name signal... traffic derailment
नारनौल। शहर के प्रमुख और व्यस्त महावीर चौक पर काफी समय से ट्रैफिक सिग्नल खराब हैं। इस कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है और हादसों का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि काफी साल पहले महावीर चौक और होंडा चौक पर ट्रैफिक सिग्नल को लगाया गया था, लेकिन कुछ दिन के संचालन के बाद ट्रैफिक सिग्नल खराब हो गया। उसके बाद से अब तक उन्हें ठीक नहीं किया गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि महावीर चौक सहित अन्य सभी प्रमुख और व्यस्त चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाया जाए।
विज्ञापन

ट्रैफिक सिग्नल नहीं होने के कारण चौक से गुजरने वाले बेतरतीब तरीके से चौक को पार करते हैं। इस कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। विशेष तौर पर सुबह के समय, स्कूलों की छुट्टी के समय दोपहर में और शाम को दफ्तरों की छुट्टी होने पर हमेशा जाम लगा रहता है। कई बार तो जाम के कारण एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिल पाता। एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है। वहीं महावीर चौक के पास के दुकानदारों का कहना है कि जाम के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed