फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Namdev Samaj honored elders and teachers

नामदेव समाज ने बुजुर्गों व शिक्षकों को किया सम्मानित

Mon, 05 Sep 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Namdev Samaj honored elders and teachers
कार्यक्रम के दौरान बुजुर्ग श्योदयाल वर्मा को सम्मानित करते राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव। - फोटो : Narnol
नारनौल। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर नामदेव धर्मशाला में नामदेव चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बुजुर्ग और शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। जबकि अध्यक्षता सेवानिवृत्त कानूनगो हीरा सिंह रेवाड़ी ने की। कार्यक्रम में नामदेव समाज के 10 बुजुर्गों और 101 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि नामदेव समाज ने अपनी मेहनत और परिश्रम के बलबूते पर देश व प्रदेश में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान करके बहुत सराहनीय कार्य किया है। जो कौम अपने बुजुर्गों को भूल जाती है वो कौम सदा-सदा के लिए खत्म हो जाती है। राज्यमंत्री ने नामदेव समाज की मांग पर समाज को आर्थिक अनुदान देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गुरु शिक्षक परंपरा भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है। शिक्षक उस माली के समान है, जो बगीचे को अलग-अलग रूप रंग के फूलों से सजाता है। एक गुरु ही शिष्य में अच्छे चरित्र का निर्माण करता है। उन्होंने कहा कि ज्ञान ही इंसान को जीने योग्य जीवन की सीख देता है। जिस प्रकार एक शिल्पकार पत्थर को आकार देता है। ठीक उसी प्रकार एक शिक्षक भी छात्रों के अवगुणों को दूर कर काबिल बनाता है। इसलिए शिक्षक को गुरु का दर्जा दिया गया है। इस मौके पर संरक्षक सुभाष वर्मा ठेकेदार, ट्रस्ट के चेयरमैन बाबूलाल वर्मा, सचिव सत्यनारायण वर्मा, दयानंद वर्मा, प्रधान ओमप्रकाश लुहारिया, संजय वर्मा, सुभाष कश्यप, पुष्कर वर्मा, मनोज तिगरा, मनोहर लाल वर्मा, ओमप्रकाश कोकचा, नवरतन वर्मा, मुकेश डीपी, सतीश झाकल, रमेश पांडला, महेंद्र रतन, सुरेंद्र वर्मा, डॉ. दीपक वर्मा, त्रिभवन वर्मा, सज्जन सिंह, प्रदीप वर्मा, उमेश वर्मा व नीरज कोकचा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed