फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nakul winner in wrestling competition worth Rs. 3100

Mahendragarh-Narnaul News: 3100 रुपये की कुश्ती स्पर्धा में नकुल विजेता

Sat, 05 Apr 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 05 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Nakul winner in wrestling competition worth Rs. 3100
फोटो संख्या:77- गांव झाड़ली में कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेते पहलवान --संवाद
कनीना। गांव झाड़ली में शुक्रवार को मां भगवती का मेला आयोजित किया गया। मेले में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। महेंद्र शर्मा ने बताया कि नवरात्र के सप्तमी को मां भगवती का मेला आयोजित किया गया। मेले में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख डाॅ.राकेश कुमार तथा जिला पार्षद लीलाराम रहे। मेले में विभिन्न भार वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें लड़कियों के वर्ग में 200 रुपये की कुश्ती में दिशा, 100 रुपये की कुश्ती निशु, 2100 रुपये की लड़के वर्ग में शुभम धन्नौदा, 2100 रुपये की लड़की वर्ग में अन्नू, 3100 रुपये की दो वर्ग में कुश्ती करवाई गई। इसमें नकुल और नरेश विजेता रहे। उन्होंने बताया कि शनिवार को कुश्ती प्रतियोगिता करवाई जाएगी। पारितोषिक वितरण बाबा अनमोलपुरी महाराज तथा सरपंच सुरेश कुमार के हाथों द्वारा किया जाएगा। इस दौरान सरपंच संजय, सुरेश, राधेश्याम, प्रवीण शर्मा, घीसाराम, मुकेश, मास्टर शिवनारायण सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed