फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   nagar parishad chairman, election, presteage, narnaul

प्रतिष्ठा का सवाल बना नप प्रधान चुनाव

Thu, 23 Jun 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 23 Jun 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
nagar parishad chairman, election, presteage, narnaul
नगर परिषद चुनाव - फोटो : chairman election
 नगर परिषद के प्रधान और उपप्रधान के चुनाव में अब विधायक ओमप्रकाश एडीओ के अलावा भाजपा के अनेक नेताओं की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। नप प्रधान व उपप्रधान पद के लिए दो गुट बने हुए हैं। जिनमें एक विधायक समर्थक और दूसरा अन्य गुट है। दोनों ही गुटों के पास पर्याप्त बहुमत बताया जा रहा है, मगर गुटबाजी व पार्टी बाजी के कारण दोनों ही गुट भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंच गए हैं। इसके कारण बुधवार को होने वाला चुनाव टल गया था। अब दोनों ही गुट अपनी-अपनी जुगत बैठाने के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


नारनौल नगर परिषद के प्रधान पद के लिए चुनाव भाजपा पार्टी के गले की फांस बनते जा रहे हैं। प्रधान पद के लिए दो गुट बने हुए हैं। जिनमें एक गुट विधायक समर्थक है। विधायक के कारण गुट को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का भी समर्थन है। वहीं शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा  ने भी इसी गुट का प्रधान बनाने की पैरवी की बताई जा रही है। वहीं दूसरा गुट मंगलवार रात को अचानक एमपी धर्मवीर सिंह के पास पहुंच गया। जहां पर उन्होंने पहले गुट के प्रधान पद के उम्मीदवार के बारे में कांग्रेसी होना बताया। इस गुट के लोगों ने एक अन्य कैबिनेट मंत्री से भी संपर्क
विज्ञापन

किया है। मामला ज्यादा बढ़ने के कारण भाजपा नेताओं को आनन फानन में चुनाव स्थगित  करवाना पड़ा। इसका एक कारण दोनों गुटों में कांटे की टक्कर होने की भी बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले गुट ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह से भी मुलाकात की। जिस पर चौ. बीरेंद्र सिंह ने पहले गुट का साथ देने का पूरा आश्वासन दिया बताया जा रहा है। इस प्रकार ये चुनाव अब भाजपा नेताओं के साथ-साथ विधायक की प्रतिष्ठा का  सवाल बनते जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सांसद भी विधायक के पक्ष में आ गए हैं। वहीं प्रशासन ने अभी तक नप प्रधान पद के चुनाव के लिए दूसरी तारीख निर्धारित नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed