फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   nagar parishad chairman election, adc ill, delay, election

फिर से साहब बीमार, टले नगर परिषद प्रधान के चुनाव

Thu, 23 Jun 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 23 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
nagar parishad chairman election, adc ill, delay, election
नगर परिषद चेयरमैन का चुनाव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिला प्रमुख के चुनाव की तरह ही नगर प्रमुख के चुनाव भी चुनाव अधिकारी और  एडीसी साहब के अचानक बीमार हो जाने की वजह से टल गए। नगर परिषद प्रधान पद के लिए सभी तैयारियां पूरी होने के बाद अचानक टले इन चुनावों से प्रधान पद के लिए दावेदार कर रहे दोनों धड़ों में बेचैनी हो गई है। वहीं चुनाव आगे खिसक जाने से सारे समीकरण बदलने के आसार भी लगाए जा रहे हैं। वहीं चर्चा यह भी चल रही है कि अब एक गुट सांसद के पास चला गया है। जिससे विधायक और सांसद में भी इन चुनावों के लिए टकराव होने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन

बुधवार को नारनौल नगर परिषद प्रधान और उपप्रधान के लिए चुनाव होना तय था। इसके लिए  प्रशासन की तरफ से सूचना भी जारी की गई थी। वहीं सभी पार्षदों को भी इसकी सूचना दे दी गई थी। प्रशासन की ओर से भी इन चुनावों के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। मंगलवार दिन तक सब ठीकठाक था मगर रात को अचानक ही घटनाक्रम बदल गया। सुबह चुनाव टलने संबंधी सूचनाएं गर्म होने लगी। हालांकि प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई मगर पंचायत भवन में सुबह 10.30 बजे ही सन्नाटा इस बात का गवाही दे रहा था कि 11 बजे होने वाले चुनाव नहीं होंगे।
विज्ञापन


एडीसी दोबारा हुए अस्वस्थ्य
जिला प्रमुख के लिए होने वाले चुनाव भी एक बार एडीसी साहब के बीमार होने के कारण टल गए थे। जिसके कारण दोबार चुनाव कराए गए थे। अब नगर परिषद के चुनाव भी साहब के फिर से बीमार होने के कारण टल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में भी हुए दाखिल
एडीसी मंगलवार रात को 11.20 मिनट पर नागरिक अस्पताल में भी दाखिल हुए हैं।  अस्पताल के रजिस्टर में उनकी एंट्री रात 11 बजकर 20 मिनट की है। रजिस्टर को शुरू में मीडिया के कुछ लोगों ने देख लिया मगर जब इसकी फोटो लेनी चाही तो रजिस्टर को ही गायब कर दिया गया।  एमपी से मिला एक गुट, विधायक गुट को होगा चैलेंज

चर्चा है कि विधायक गुट से दूसरे गुट ने मंगलवार को अचानक एमपी धर्मवीर से मुलाकात की। उन्होंने एमपी को अपने पास पूर्ण बहुमत होने की बात बताई। जिसके बाद एमपी ने हस्तक्षेप किया और चुनाव टाल दिए। अब एमपी से मिलने वाला गुट आगामी चुनावों में विधायक के सामने चैलेंज बन सकता है। इससे विधायक गुट में भी खलबली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed