{"_id":"5873dce64f1c1b1529ba91a1","slug":"nagar-parisad-curption-govind","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होगा सहन : गोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होगा सहन : गोविंद
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद नारनौल में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। यदि कोई कर्मचारी भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात हरियाणा एग्रो के चेयरमैन गोविंद भारद्वाज ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जीरो टालरेंस नीति पर काम कर रही है। भ्रष्टाचार कांग्रेस सरकार की देन है। जिसे धीरे-धीरे बीजेपी सरकार खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार करने की शिकायतें उनके संज्ञान में आ रही हैं, भ्रष्टाचार के मामले में जो भी बात उनके सामने आएगी, निश्चित रूप से उस पर की जाएगी। गौरतलब है कि नगर परिषद में भ्रष्टाचार का मुद्दा कई वर्षों से बना हुआ है। हाल ही में यह मुद्दा उस वक्त सुर्खियों में आया जब नगर परिषद के सचिव केके यादव ने जेई के खिलाफ बिना उपायुक्त को शिकायत पत्र भेजकर बिना विकास शुल्क के एनओसी करने का आरोप लगाया। जिसकी जांच अब सीटीएम सुनील कुमार कर रहे हैं। वहीं रविवार को ऐसा ही एक डेढ़ साल पुराना मामला भी प्रकाश में आया है। नगर परिषद में एनओसी के नाम पर चल रही लूट की चर्चा पूरे जिले में है।