फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   nagar palika teem with scramble

अतिक्रमण हटाने गई नपा टीम के साथ तीन चार लोगों ने की हाथापाई 18-19-39

Wed, 12 Feb 2020 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
nagar palika teem with scramble
नगर पालिका ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान राव तुलाराम चौक के पास दो तीन व्यापारियों ने सामान जब्त करने पर नपा टीम के साथ हाथापाई की। जेई शाहरूख खान ने फोन कर पुलिस को बुलाया। मौके पर मात्र दो होमगार्ड थे। इस पूरी घटना की नपा कर्मचारियों ने वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली। ऑफिस से अपने आवास पर जा रहे एसडीएम ने नपा टीम को देखकर गाड़ी रोक ली और उनको कर्मचारियों से पूछताछ की। इस मौके पर कर्मचारियों ने बताया कि तीन लोगों ने उनके कर्मचारियों के साथ हाथापाई तथा बदतमीजी की।
विज्ञापन

वहीं दुकानदारों और व्यापारियों ने एसडीएम के समक्ष भेदभाव का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने कहा कि वो किसी के साथ भेदभाव नहीं कर रहे और सभी का सामान जब्त कर रहे हैं। एसडीएम ने कर्मचारियों को एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश दिए हैं। इसके बाद नपा टीम महेंद्रगढ़ थाने पहुंचकर डीएसपी से मिले और डीएसपी ने शिकायत पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक चलाया। इस दौरान रेहड़ी चालकों एवं पटरी वालों ने काफी प्रार्थना करने के बाद भी सामान जब्त करने से नहीं चूकी। नपा टीम ने अपने कार्यालय से अभियान की शुरुआत की। इसके बाद सब्जी मंडी, गांधी मार्केट, परशुराम चौक, परशुराम भवन, मसानी चौक, सिनेमा रोड, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, आईटीआई रोड, बस स्टैंड, हुड्डा पार्क, तुलाराम चौक आदि बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम का देखकर हड़कंप मच गया। टीम को देखकर दुकानदारों ने अपना-अपना सामान उठाकर अंदर रखना शुरू कर दिया। इसके अलावा रेहड़ी चालक अपनी रेहड़ी लेकर ईधर-उधर निकल गए। टीम ने दुकानदारों को बाहर रखे काउंटर, बाइक, अंगूर, केले से भरी टोकरियां, पानी की टंकी सहित अन्य सामान जब्त कर लिया जाएगा। इस अलावा बाहर लगे फलेक्स बोर्ड और बांस के तिरपाल भी हटवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज होगी रेहड़ी चालकों पर कार्रवाई
नपा जेई शाहरुख खान ने बताया कि बुधवार को चलाए गए अतिक्रमण के दौरान रेहड़ी चालकों ने कहा कि एसडीएम ने उन्हें दीवार के साथ लगाने तक की छूट दे दी है। इसके बाद जेई ने उनको 18 घंटे तक की छूट दे दी है। उन्होंने बताया कि वो इस संबंध में एसडीएम बातचीत करेंगे। अगर छूट नहीं दी गई है तो विश्वकर्मा चौक, चिंकारा कैंटीन, आईटीआई रोड, बस स्टैंड तथा हुड्डा पार्क के पास रेहड़ी तथा पटरी नहीं लगाने दी जाएगी।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नपा टीम के साथ तीन-चार लोगों ने बदतमीजी की तथा हाथापाई भी की। इसकी हमने पुलिस में शिकायत दे दी है। हमने अभियान के दौरान किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। अभियान आगे भी चलता रहेगा। दुकानदारों को हम कई बार समय दे चुके हैं लेकिन जब वो नहीं माने तो हमनें मजबूरन अभियान चलाना पड़ा। - शाहरुख खान, जेई नपा महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed