फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   My Harvest My Detail portal will be closed on 31st

31 को बंद हो जाएगा मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल

Fri, 27 Aug 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
My Harvest My Detail  portal will be closed on 31st
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल 31 अगस्त को बंद हो जाएगा। ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक इस पोर्टल पर अपनी फसल या खाली जमीन का ब्योरा नहीं दिया है वे जल्द अपना ब्योरा दर्ज कराएं। यह पोर्टल केवल मंडी में फसल बेचने के लिए ही नहीं बल्कि किसानों से संबंधित अन्य योजनाओं के लिए भी सहायक है।
विज्ञापन

डीसी अजय कुमार ने बताया कि किसानों के लिए एक ही जगह पर सारी सरकारी सुविधाओं व योजनाओं की उपलब्धता और खेती से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए राज्य सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल पर हर किसान को अपनी जमीन की जानकारी देनी आवश्यक है। ऐसे में किसान इस पोर्टल पर पंजीकृत करवाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक जिले के 59391 हजार से अधिक किसानों ने 2 लाख 45 हजार एकड़ फसल का पोर्टल पर अपना ब्योरा दर्ज करवाया है। यानी जिला में 67.5 फीसदी जमीन का पंजीकरण हो चुका है। पंजीकरण कराने के मामले में जिला महेंद्रगढ़ पांचवें स्थान पर है। किसान फसल डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन करके खुद भी पंजीकृत करवा सकते हैं। इसके अलावा किसान अपनी फसल का पंजीकरण कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में किसानों को अगर किसी भी प्रकार की परेशानी आती है तो वह कृषि तथा किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर अथवा कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed