फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   mutation cases and copy requests pending people are making repeated rounds of the tehsil offices

Mahendragarh-Narnaul News: 7 हजार इंतकाल और 3 हजार नकल लंबित, तहसीलों के चक्कर काट रहे लोग

Mon, 24 Aug 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
mutation cases and copy requests pending people are making repeated rounds of the tehsil offices
फोटो संख्या:70- पटवार घर में कमरों के लगा ताला---संवाद
महेंद्रगढ़। पटवारियों की दो दिवसीय हड़ताल से जिले में जमीन और राजस्व से जुड़े काम प्रभावित हो गए हैं। जिले के 216 पटवारी हड़ताल पर हैं। इसके चलते करीब 7 हजार इंतकाल, 3 हजार नकल और रिहायशी प्रमाण पत्र से जुड़े मामले अटक गए हैं। जमीन की पैमाइश, सर्वे और रिकॉर्ड की जांच जैसे काम भी प्रभावित हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण जमीन की खरीद-फरोख्त, बंटवारे और अन्य कार्यों के लिए जरूरी दस्तावेज लेने तहसील और पटवार कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन काम नहीं होने से उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। दूर-दराज के गांवों से आने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पटवारियों ने नए रेवेन्यू पोर्टल की तकनीकी खामियों पर भी सवाल उठाए हैं। 22 मई को पोर्टल शुरू होने के बाद इसका इंटरफेस कई बार बदला जा चुका है। आरोप है कि कुछ मामलों में इंतकाल दर्ज होने के बाद किसान का नाम, जमीन का रकबा और हिस्सेदारी जैसी जानकारी गायब हो रही है। इससे भविष्य में विवाद की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटवारियों ने पोर्टल की खामियां दूर करने की मांग की है। साथ ही डिजिटल क्रॉप सर्वे में 20 मीटर की जियो-फेंसिंग सीमा बढ़ाकर 150 मीटर करने और प्राइवेट सर्वेयरों को काम का अवसर देने की मांग की है।
..........
मैं अपने बच्चों के प्रमाण पत्रों पर पटवारी के हस्ताक्षर के लिए पटवार घर में गया था। वहां पर जाकर पता चला तो पटवारी हड़ताल पर चले गए हैं। अब पता नहीं पटवारी हड़ताल से कब लौटेंगे।-राजेश आर्य, ब्रह्मचारी रोड, महेंद्रगढ़
...............
मैं अपने बेटे का आईटीआई में दाखिला करवाना है। इसके लिए उसके जाति प्रमाण पत्र व रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाना था। अब पटवारियों के हस्ताक्षर के बिना प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। -संदीप कुमार, मोहल्ला महायचान

वर्जन:
नया रेवेन्यू पोर्टल शुरू में उसमें तकनीकी खामियां के कारण राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी हो रही है जिसके वजह से आमजन व पटवारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। राज्यस्तरीय कमेटी के आदेशानुसार हड़ताल को 25 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। -सुनील, जिला प्रधान दी रेवेन्यू पटवारी एसोसिएशन महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:70- पटवार घर में कमरों के लगा ताला---संवाद

फोटो संख्या:70- पटवार घर में कमरों के लगा ताला---संवाद

फोटो संख्या:70- पटवार घर में कमरों के लगा ताला---संवाद

फोटो संख्या:70- पटवार घर में कमरों के लगा ताला---संवाद

फोटो संख्या:70- पटवार घर में कमरों के लगा ताला---संवाद

फोटो संख्या:70- पटवार घर में कमरों के लगा ताला---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed