फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   mustard will be purchased at 17 centers in th district

जिले में 33 की बजाय 10 खरीद केंद्रों पर आज से होगी सरसों की खरीद

Tue, 14 Apr 2020 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
mustard will be purchased at 17 centers in th district
अटेली में खरीद केंद्र का निरीक्षण करते उपायुक्त जगदीश शर्मा। - फोटो : Narnol
जिला प्रशासन की बड़े गांवों में सरसों खरीद की योजना सिरे नहीं चढ़ सकी। एक दिन पहले जहां जिला प्रशासन ने 33 खरीद केंद्रों के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई थी। मार्केट कमेटी ने खरीद केंद्रों का निरीक्षण कर सोशल डिस्टेंनसिंग बनाने के लिए खरीद केंद्रों पर सफेदी से मार्क कर दिया गया था ताकि किसान एक जगह पर एकत्रित न हो सके। वहीं सोमवार देर शाम निदेशालय ने पत्र जारी कर 33 खरीद केंद्रों की जगह जिले में सिर्फ 17 खरीद केंद्रों की लिस्ट भेज दी। नई लिस्ट में कई खरीद केंद्रों का नाम कटने से नाराज कुछ गांवों के किसानों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए इसे किसानों के साथ मजाक बताया है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए सरकार ने सरसों की सरकारी खरीद की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया है। पहले सरसों की खरीद पांच दिन तय की गई थी। अब सरकार ने नया पत्र जारी करते हुए सरसों की खरीद 30 जून तक कर दी है। खरीद की समय सीमा बढ़ने से हालांकि किसानों ने जरूर राहत की सांस ली है। दूसरी ओर नांगल चौधरी के विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने बताया कि मंडियों में भीड़भाड़ न हो और किसान आसानी से अपनी फसल बेच सकें इसके लिए यह फैसला लिया है। इस विषय में पहले निर्धारित बिक्री केंद्रों को सीमित किया गया है। मुख्यत: शहर में स्थित मंडी औ उसके साथ कुछ स्थानों पर ही बिक्री के लिए निर्णय लिया है। नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में निजामपुर, नांगल चौधरी व धौलेड़ा में सरसों की खरीद होगी। अटेली में अटेली, बोचडिया, बाछौद, कनीना, सेहलंग जबकि नारनौल व दोंगडा अहीर केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन हर बिक्री केंद्र पर केवल 25 किसान सुबह व 25 किसानों को शाम को बुलाया जाएगा। इसके बाद में प्रत्येक दिन सुबह शाम 50-50 किसानों को बुलाया जाएगा। नारनौल मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी ने बताया कि सेंटरों पर पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त ने सरसों खरीद केंद्रों का लिया जायजा
मंडी अटेली। सरकारी रेट पर सरसों खरीद के अटेली में तीन खरीद केंद्र बना है। गेहूं की खरीद अटेली मंडी व कॉलेज मैदान में 20 अप्रैल से शुरू होगी। खरीद केंद्रों में बिजली पानी की व्यवस्था को लेकर उपायुक्त जगदीश शर्मा, एसपी सुलोचना गजराज, मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र सिंह, सुपरवाईजर सत्यप्रकाश, हैफेड़ प्रबंधक सुरेश, थाना प्रभारी सज्जन सिंह साथ रहे। जिला उपायुक्त ने बौचडियां, अटेली व मिर्जापुर-बाछौद तीनों मंडियों का जायजा लिया। मंडी में पानी, शौचालय व अनाज डालने वाले स्थानों का जयजा लिया। कार्मेट कमेटी सचिव नरेंद्र सिंह ने बताया कि पहले दिन हर सेंटर में सरसों खरीद के लिए 25 किसानों को सुबह तथा 25 को शाम को बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed