{"_id":"65fe97375b180f7468024cb9","slug":"mustard-purchased-in-open-market-without-lab-for-rs-4600-to-4800-purchase-starts-at-support-price-from-26-narnol-news-c-196-1-nnl1004-110626-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खुली मंडी में बिना लैब 4600 से 4800 रुपये में सरसों की हुई खरीद, 26 से समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खुली मंडी में बिना लैब 4600 से 4800 रुपये में सरसों की हुई खरीद, 26 से समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू
Sat, 23 Mar 2024 02:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:17 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिले के किसानों को अब कम भाव में सरसों बेचनी नहीं पड़ेगी। 26 मार्च से सरसों खरीद की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। खुली मंडी में दो दिन से सरसों में नमी अधिक होने से किसानों को अच्छा भाव नहीं मिल रहा था।
शुक्रवार को नमी वाली सरसों 4600 से 4800 रुपये में आढ़तियों ने खरीद की। वहीं सरसों में लैब बेहतर निकलने पर 5000 से 5300 रुपये तक खुली मंडी में खरीदी गई। इस बार जिला महेंद्रगढ़ में 2.5 लाख एकड़ में सरसों की बिजाई हुई है। जिन किसानों ने मेरी फसल मेरा-ब्यौरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया था उन किसानों की फसल सरकारी रेट पर खरीदी जाएगी। हालांकि इस पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की जमीन की पहले वेरिफिकेशन की जा रही है। अगर वेरिफिकेशन में संबंधित का दावा सही मिलता है तो उस किसान की फसल एमएसपी पर खरीदी जाएगी।
मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल कम किसानों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
जिले में इस बार किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर करीब 20 प्रतिशत किसानों ने रुझान नहीं दिखाया। अगर कनीना की बात करे तो 84.68 प्रतिशत, अटेली में 79.53 प्रतिशत, नांगल चौधरी में 78.08 प्रतिशत, महेंद्रगढ़ में 76.63 प्रतिशत, नारनौल में 76.41 प्रतिशत और सतनाली में 72.72 प्रतिशत ही किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया है।
विज्ञापन
जिले की 6 मंडियों में होगी सरसों की खरीद
जिला की 6 मंडियों में रबी सीजन की सरकारी खरीद की जाएगी। जिसके लिए प्रशासन की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए है। इस बार अटेली, कनीना, महेंद्रगढ़, सतनाली, नारनौल तथा नांगल चौधरी की अनाज मंडियां शामिल हैं। अब जिन किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया है तथा जिनकी वेरिफिकेशन सही पाई गई है उनकी फसल सरकारी रेट पर खरीदी जाएगी।
सरसों की 26 और गेहूं व चना की 1 अप्रैल से होगी खरीद
गेहूं व चना फसल की सरकारी खरीद एक अप्रैल तथा सरसों की सरकारी खरीद 26 मार्च से शुरू होगी। गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपए रखा गया है जबकि सरसों के लिए 5650 एमएसपी निश्चित है। इसी प्रकार चना फसल के लिए 5440 न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।
जिले में ब्लॉक वाइज एमएफएमबी पर गेहूं फसल का रजिस्ट्रेशन:
ब्लाक पंजीकृत क्षेत्रफल किसान पंजीकृत क्षेत्रफल सत्यापित
अटेली 5587 3857 3710
कनीना 8784 5603 5264
महेंद्रगढ़ 7033 5344 3442
नांगल चौधरी 916 797 372
नारनौल 3129 2507 1534
सतनाली 8189 2826 6419
जिले में ब्लॉक वाइज एमएफएमबी पर सरसों फसल का रजिस्ट्रेशन

अटेली 31484 10716 22805
कनीना 49645 14723 36810
महेंद्रगढ़ 62211 17797 47860
नांगल चौधरी 43569 12834 33448
नारनौल 55059 17847 42069
सतनाली 18832 4410 12086
26 मार्च से सरसों की खरीद शुरू की जाएगी। इस दौरान किसान 8 प्रतिशत से अधिक नमी की सरसों मंडी में न लेकर आए ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। खरीद के लक्ष्य का करीब 25 फीसदी हिस्सा नैफेड खरीद करेगी और 75 प्रतिशत प्रदेश सरकार की तरफ से खरीदी जाएगी।
नीरज त्यागी, जनरल मैनेजर हैफेड नारनौल।