फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Munni Devi murder case..... Police caught a minor

Mahendragarh-Narnaul News: मुन्नी देवी हत्याकांड.....पुलिस ने एक नाबालिग अभिरक्षा में लिया

Sun, 08 Sep 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 08 Sep 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Munni Devi murder case..... Police caught a minor
महेंद्रगढ़। मुन्नी देवी हत्याकांड में पुलिस ने एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है। वहीं इस मामले में मुख्य आरोपी मोहित उर्फ काटू को पुलिस पहले की ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव खुडाना निवासी महिला मुन्नी देवी की बस स्टैंड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महिला के पति दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी शादी मुन्नी देवी वासी गांव सांजरवास (चरखी दादरी) के साथ 1991 में हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। उसके ताऊ के लड़के मनीराम की शादी भी गांव सांजरवास में मुन्नी की भतीजी इतु देवी से हुई थी। उसकी पत्नी ने रोहित व विष्णु के खिलाफ अश्लील हरकत करने की शिकायत आकोदा चौकी में दी हुई थी। उसी शिकायत पर बयान देने के लिए वह सदर थाना महेंद्रगढ़ में आए थे। लौटते समय बस स्टैंड पर उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। मुख्य आरोपी मोहित उर्फ काटू को पुलिस ने वारदात के दो घंटे बाद ही रिवासा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया था। उसे न्यायालय में पेश दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। अन्य छह आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


इस मामले में एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई। अन्य आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सुधीर कुमार, शहर थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed