{"_id":"6733b45dda48f62dd90bd256","slug":"municipality-served-encroachment-notices-to-40-shopkeepers-narnol-news-c-203-1-sroh1012-113265-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका ने 40 दुकानदारों काे थमाए अतिक्रमण के नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका ने 40 दुकानदारों काे थमाए अतिक्रमण के नोटिस
Wed, 13 Nov 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानदार को नोटिस देता नगर पालिका कर्मचारी। संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पांचवें दिन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व शंकर मार्केट में करीब 40 दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं। नगर पालिका सचिव प्रशांत ने बताया कि पिछले पांच दिनों से नगर पालिका की ओर से शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया हुआ है।
अभियान के तहत मंगलवार को 40 दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नगर पालिका के पीछे स्थित दुकानों, शंकर मार्केट में दुकानों के बाहर सामान रखने वाले दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं।
अब जल्द ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। अगर कोई दुकानदार जुर्माने की राशि जमा नहीं करता है तो जुर्माना राशि उसके किराया या प्रॉपर्टी टैक्स में जोड़ दी जाएगी। उन्होंने बताया कि रेहड़ी चालकों के लिए मार्केट या यादव धर्मशाला के पास जगह निर्धारित की है, रेहड़ी वहां पर लगाई जाएंगी। उन्होंने शहर थाना प्रभारी व पुलिस अधीक्षक को भी पत्र लिखकर अतिक्रमण हटाओ अभियान में सहयोग करने की मांग की है। पत्र के माध्यम से पुलिस की राइडर या ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों द्वारा बाजार में राउंड लगाकर दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने को चेताने तथा सड़क पर वाहनों को खड़ा करने पर चालान की मांग की है।