फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Municipality launched encroachment removal campaign for the second day

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका ने ने दूसरे दिन भी चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Thu, 09 Jan 2025 09:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 09 Jan 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Municipality launched encroachment removal campaign for the second day
महेंद्रगढ़। नगर पालिका कर्मचारियों की ओर से वीरवार को दूसरे दिन भी शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कर्मचारियों की ओर से दुकानों के बाहर से सामान, कैरेट, रेहड़ी, फ्लैक्स, तिरपाल सहित अन्य प्रकार के सामान को भी जब्त किया गया।
विज्ञापन

अभियान दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू किया। अभियान दो घंटे तक चला। अभियान के दौरान नगर पालिका कार्यालय से शुरू होकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक, विश्वकर्मा चौक, आईटीआई रोड, बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के तहत कर्मचारियों ने सामान उठाकर जब्त किया जिसमें कैरेट, रेहड़ी, फ्लैक्स, बैंच, मेज सहित सामान को जब्त किया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान नपा कर्मचारियों की नोकझोंक भी हुई, परंतु अधिकांश दुकानदारों व अन्य अतिक्रमणकर्ताओं ने अभियान के पहुंचने से पहले ही अपना सामान समेट लिया। कर्मचारियों की ओर से दुकानदारों व रेहड़ी चालकों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी जा रही है। नगर पालिका सचिव प्रशांत ने बताया कि नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। दुकानदार अपना सामान सीमित स्थान पर लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed