फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Municipality launched campaign to remove encroachment

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका ने चलाई अतिक्रमण हटाओ मुहिम

Wed, 08 Jan 2025 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 08 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Municipality launched campaign to remove encroachment
फोटो संख्या:67-विश्वकर्मा चौक  पर दुकान के बाहर रखा बैंच को  उठाकर ट्रॉली में डालते नपा कर्मचार
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से बुधवार को शहर में एक बार फिर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कर्मचारियों ने मुख्य सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त किया।
विज्ञापन

नगर पालिका टीम ने दोपहर दो बजे दो ट्रैक्टर के साथ शंकर मार्केट, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, आईटीआई रोड, बस स्टैंड से होते हुए नगर पालिका में पहुंचे। एक घंटा चला अभियान के तहत दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया तथा सड़क पर रखे सामान को जब्त कर के ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से पालिका पहुंचाया।
विज्ञापन

नपा सचिव प्रशांत ने बताया कि दुकानदारों व रेहड़ी वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण की वजह से आमतौर पर शहर की मुख्य सड़कों पर जाम देखने को मिलता है, जिसकी वजह से लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को आ रही इस परेशानियों एवं शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरूआत की। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक शहर की सड़कें जाम मुक्त नहीं हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed