{"_id":"613a57748ebc3e213820e75e","slug":"municipal-elections-can-be-held-soon-in-the-state-narnol-news-rtk6234893102","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में जल्द ही करवाए जा सकते हैं निकाय चुनाव क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में जल्द ही करवाए जा सकते हैं निकाय चुनाव क
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रदेश में जल्द ही निकाय चुनाव करवाए जा सकते हैं। राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश में निकाय चुनाव करवाने की तैयारी में शुरू कर दी है। आयोग की ओर से उपायुक्त को लेटर जारी कर चुनाव में प्रयोग होने वाली सामग्री 17 सितंबर तक मंगवाने के आदेश जारी किए हैं। चुनाव आयोग की ओर से सहाय राज्य निर्वाचन आयुक्त की ओर से यह लेटर जारी किया गया है। प्रदेश के 20 जिलों की लगभग 52 नगर परिषद एवं नगरपालिका में चुनाव होने हैं।
बता दें कि प्रदेश 20 जिलों की नगरपालिका एवं नगरपरिषद का कार्यकाल 23 जून को समाप्त हो चुका है। लॉकडाऊन की वजह से सरकार ने चुनाव देरी से करवाने का फैसला लिया था। इसके अलावा महिला आरक्षण का मामला भी कोर्ट चल रहा है जिस वजह से चुनाव नहीं हो पाए हैं। अभी यह मामला विचाराधीन है लेकिन चुनाव आयोग अक्तूबर या नवंबर माह में चुनाव करवा सकता है। इसके लिए जोरशोर से तैयारियां चल रही है। आयोग ने प्रदेश के सभी उपायुक्त को लेटर जारी कर चुनाव में प्रयोग होने वाली सामग्री मंगवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। सामग्री दिए जाने का प्रत्येक जिले की अलग-अलग तारीख रखी गई हैं। एक दिन में दो से तीन जिलों को सामग्री दी जाएंगी। सामग्री 13 सितंबर से 17 सितंबर तक वितरित की जाएंगी।
------------------
बाक्स:
इन तारीखों को वितरित की जाएगी सामग्री
चुनाव आयोग की ओर से 13-17 सितंबर तक पंचकूला में चुनाव सामग्री वितरित की जाएगी। 13 सितंबर को अंबाला, चरखी दादरी, फतेहाबाद और गुरुग्राम को, 14 सितंबर को हिसार, झज्जर, जींद को, 15 सितंबर को कैथल, करनाल, कुरूक्षेत्र एवं महेंद्रगढ़ को, 16 को नूंह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी एवं रोहतक, 17 सितंबर को सोनीपत, सिरसा, पंचकुला तथा यमुनानगर जिले को सामग्री वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
------------------------------
बाक्स:
गुजरात से मंगाई गई ईवीएम:
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार से महेंद्रगढ़ जिले में नारनौल, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी में निकाय चुनाव होने हैं। इन चुनाव में प्रयोग की जाने वाली ईवीएम गुजरात से 2000 ईवीएम मंगवाई गई है। लगभग 20 सदस्यों की टीम शुक्रवार को गई थी और 15 सितंबर तक उनके आने की उम्मीद है। तब टीम एक-एक मशीनों को चेक करेंगे।
------------------------------
वर्जन:
हमारे पास आज ही चुनाव आयोग की ओर से एक लेटर आया है इसमें चुनाव सामग्री मंगवाने आदेश दिए गए हैं।-दिनेश कुमार, एसडीएम, महेंद्रगढ़