फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Municipal Corporation takes strict action against encroachment, team called from Narnaul

Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण के खिलाफ नपा की सख्ती, नारनौल से बुलाई गई टीम

Thu, 27 Nov 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 27 Nov 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation takes strict action against encroachment, team called from Narnaul
फोटो संख्या:88- नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अ​भियान में रेहड़ी का हटवाते कर्मचारी-- संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में वीरवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के लिए नारनौल नगर परिषद की टीम बुलाई गई। महेंद्रगढ़ व नारनौल की टीम ने सड़क पर खड़ी रेहड़ी चालकों के 200 से लेकर 500 रुपये तक के चालान किए। साथ ही चेतावनी दी गई कि शुक्रवार को रेहड़ी रोड पर खड़ी मिली तो चालान की बजाय रेहड़ी कब्जे में ली जाएंगी। दुकानदारों ने टीम के आने की भनक लगते ही सामान समेट लिया।
विज्ञापन

शहर में नपा प्रतिदिन अतिक्रमण अभियान चला रही है। इसमें दुकानदारों पर कार्रवाई कर सामान हटाने का निर्देश दे रही है। वीरवार को चले अभियान में टीम ने बालाजी चौक, शंकर मार्केट, रेलवे रोड, आईटीआई रोड, बालजी चौक, आंबेडकर चौक तक अभियान चलाया।
विज्ञापन

इसमें दुकानदारों के बॉक्स, मेज, फ्लैक्स आदि जब्त किए व रेहड़ी चालकों के चालान किए गए है। नागरिक अस्पताल के पास रेहड़ी चालकों ने टीम के नौक झोक भी हुई। रेहड़ी चालाकों का कहना था कि नगर पालिका की ओर से आए दिन उनके चालान किए जा रहें है, पूरे दिन की मेहनत की कमाई वह नगर पालिका को दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रेहड़ी चालकों ने पक्षपात करने की बात कही। रेहड़ी संचालकों ने चिंता व्यक्त की है कि बाजार से मुख्य अतिक्रमण क्यों नहीं हटाया जा रहा है। दुकानदारों ने पक्का अतिक्रमण किया हुआ है। नगर पालिका की ओर से यह कार्रवाई मुख्य मार्गों और सड़कों पर रेहड़ी लगाकर यातायात बाधित करने की लगातार मिल रही शिकायतों पर की गई। उ
न्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी की भविष्य में पालिका द्वारा चलाए जाने वाले अभियान के दौरान यदि किसी भी व्यक्ति का सामान रोड पर मिलता है तो उसे पालिका उठवा लेगी जिसकी जिम्मेवारी स्वयं की होगी। इसके अलावा रेहड़ी संचालक अपनी रेहड़ी को दीवार से सटाकर लगाए, अगर रोड पर मिली तो चालान की बजाय, रेहड़ी कब्जे में ली जाएंगी।

----------------
- वर्जन:
शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान जारी रहेगा। दुकानदारों से नियमों का पालन करने और सड़कों पर सामान रखकर यातायात बाधित न करने की अपील की। उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका का अभियान लगातार जारी रहेगा।-गौरव सांगवान, नगर पालिका, सचिव

फोटो संख्या:88- नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान में रेहड़ी का हटवाते कर्मचारी-- संवाद

फोटो संख्या:88- नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान में रेहड़ी का हटवाते कर्मचारी-- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed