फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mukesh appointed State Senior Vice President of the Multipurpose Health Workers Association.

Mahendragarh-Narnaul News: मुकेश बने बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसो. के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Sun, 19 Jul 2026 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Mukesh appointed State Senior Vice President of the Multipurpose Health Workers Association.
फोटो संख्या:57- बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की नई राज्य कार्यकारिणी के नवनियुक्त पद
महेंद्रगढ़। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन हरियाणा और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को रोहतक के सर्व कर्मचारी संघ भवन में हुई। राज्य प्रधान शर्मिला देवी ने इसकी अध्यक्षता की और महासचिव सहदेव आर्य सांगवान ने संचालन किया। बैठक में सर्वसम्मति से राज्य कमेटी का विस्तार किया गया।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के सिसोठ निवासी मुकेश कुमार चौहान को तीसरी बार राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। पिंकी रानी एनएचएम करनाल द्वितीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह कुरुक्षेत्र व शक्ति सिंह जींद प्रचार सचिव, लालचंद सिरसा ऑडिटर और अनिल मलिक पानीपत संगठन सचिव चुने गए। प्रधान शर्मिला देवी ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री के साथ वार्ता में एपपीएचडब्लू कैडर के लंबित मुद्दे उठाए जाएंगे। कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर राज्य उप प्रधान सुरेश कटारिया, कोषाध्यक्ष धर्मवीर सहित कई जिलों के प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed