फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   mp and mla, problam, villagers, narnaul

सांसद और विधायक ने गांवों का दौरा कर सुनी समस्याएं

Sat, 04 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 04 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
mp and mla, problam, villagers, narnaul
जाट आंदोलन के लिए पुलिस सतर्क - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह और नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव ने शनिवार को कोजिंदा, मंढाना, खानपुर, ढाणी बाठोठा, कांवी, मुरारपुर, मांदी, नांगल शालू व कारोता आदि गांवों का दौरा कर जनसमस्याएं सुनी। साथ ही उन्होंने गांवों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों से उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराने को कहा।
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि हलके में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर नारनौल विधायक ने कोजिंदा व मंढाणा गांव में पीने के पानी के लिए दो-दो बोर को भी मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि कोजिंदा गांव में 33 केवी का सब स्टेशन व 6.5 करोड़ की लागत से पानी की योजना को भी मंजूरी मिल चुकी है, जिस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि सरकार ने दक्षिण हरियाणा के लिए तीन हजार करोड़ की लागत से नई नहर का निर्माण जल्द करवाने का फैसला लिया है। जिससे इस इलाके की पानी की समस्या हल होगी। इसके अलावा पानी के लिए प्रदेश सरकार ने 143 करोड़ रुपए की जो राशि मंजूर की है उसका काम शुरू हो चुका है। जिला महेंद्रगढ़ एनसीआर में शामिल है।
विज्ञापन


सरकार से मांग करके एनसीआर की फिर से सर्वे करने की मांग की ताकि क्षेत्र का रुका हुआ पैसा मिल सके। इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद और विधायक के सामने बिजली व पानी संबंधी समस्याएं रखी। जिस सांसद व विधायक ने मौके पर ही संबधित अधिकारियों से बात कर समस्या का निवारण किया। इसके अलावा उन्होंने गांवों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लिया। वहीं विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा  करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले ग्रामीणों ने सांसद धर्मबीर, नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव का फूल मालाओं से  स्वागत किया। इस मौके पर नांगल चौधरी विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, बीजेपी के जिला प्रधान शिव कुमार महता, नारनौल ब्लाक समिति चेयरमैन रवींद्र कुमार, अजीत सिंह, रोहताश चेयरमैन, पवन पूर्व पार्षद, बहादुर सरपंच, राजेश जिला पार्षद, हवा सिंह, संसार सिंह, राजकुमार हाजीपुर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed