फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Moving car caught fire, driver jumped to save his life

Mahendragarh-Narnaul News: चलती गाड़ी में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Fri, 03 May 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 03 May 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Moving car caught fire, driver jumped to save his life
कनीना। कनीना-धनौंदा रोड पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे चलती गाड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे खेतों में उतार दमकल विभाग को सूचना दी। गाड़ी खेतों में उतारने के बाद चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच गाड़ी में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन

गाड़ी चालक कुलदीप ने बताया कि वह गुढ़ा गांव से कनीना की और जा रहा था। जब वह कनीना के नजदीक पहुंचा तो गाड़ी के बोनट में आग और धुआं निकलना शुरू हो गया। इसके बाद उन्होंने गाड़ी को सड़क से नीचे खेतों में उतार दिया ताकि किसी अन्य वाहन को नुकसान न पहुंचे। इसके बाद उन्होंने दमकल विभाग को फोन किया। दमकल विभाग की टीम से शैलेंद्र, विकास व महेंद्र ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक गाड़ी जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed