फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Movement of clouds remained throughout the day, drops of relief rained in the evening

Mahendragarh-Narnaul News: दिनभर रही बादलों की आवाजाही, शाम को राहत की बरसी बूंदे

Mon, 16 Jun 2025 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Movement of clouds remained throughout the day, drops of relief rained in the evening
नारनौल। क्षेत्र में सप्ताहभर से पड़ रही गर्मी से रविवार को राहत मिली है। नारनौल क्षेत्र में सुबह से बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। इसके बाद शाम पांच बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे गर्मी से तो आमजन को राहत मिलेगी ही साथ में किसानों के चेहरे पर भी खुशी दौड़ गई। क्योंकि बीते सप्ताह से 45 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया जा रहा था। जिससे बाजरे की फसल नष्ट होनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

यह बारिश फसल के लिए अमृत के समान है। वहीं अभी जिन किसानों ने फसल की बिजाई नहीं की है, वह भी कर सकेंगे। हालांकि अभी मौसम विभाग ने 15 से 18 जून तक प्री मानसून की गतिविधियों की संभावना जताई है। नारनौल में बारिश होने से छह डिग्री सेल्सियस तक तापमान की एक ही दिन में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि पिछले दिनों हरियाणा एनसीआर दिल्ली में रेगिस्तानी पश्चिमी शुष्क, गर्म हवाओं से आग उगलने वाली भीषण गर्मी और हीट वेब लूं से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा था, परंतु वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से तापमान में भी गिरावट हुई है। रविवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन और रात के तापमान क्रमश 38.5 व 28.5 और 36.2 व 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नारनौल में 14.5 मिलीमीटर जबकि नांगल चौधरी में 6.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। महेंद्रगढ़, सतनाली, कनीना में हल्की बूंदाबांदी ही कुछेक स्थानों पर हुई है। महेंद्रगढ़ में एक ही दिन में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ 19 जून को सक्रिय होने से फिर से मौसम में बदलाव और हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार 19-23 जून के दौरान फिर से प्री मानसून गतिविधियों की संभावना बन रही है। उसके बाद हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून की धमाकेदार एंट्री होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed