{"_id":"581f71ba4f1c1b8553b37582","slug":"mountain-forest-fire-firebigrade-villgers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ के ऊपर जंगल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ के ऊपर जंगल में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
जंगल में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव घढ़ी के पहाड़ पर जंगल में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई जिससे जंगल में खड़ी घास, फूस जलकर राख हो गए। आग इतनी तेज थी कि कुछ मिनटों में लगभग 20 एकड़ में फैल गई थी। आग से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान किसी को नहीं हुआ। आग लगने से ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। गांव के सरपंच ने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी तथा मौके पर पहुंची दो दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का असली कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है।
रविवार को लगभग 1 बजे गांव घढ़ी के सरपंच ललित की नजर पहाड़ी पर पड़ी तो वहां पर आग लग रही है। इसकी सूचना उन्होंने दमकल विभाग एवं पुलिस को दी। आग को देखकर ग्रामीणों में शोर-शराबा बढ़ गया और ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए पहाड़ी पर पहुंच गए । देखते ही देखते भारी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी से आग बुझाई गई। लगभग तीन घंटे बाद आग पर 80 प्रतिशत काबू पाया गया। आग लगने से किसी तरह का जान माल का नुकसान नहीं हुआ। सूखी घास, झूंडे, खरपतवार आदि जल गए। आकोदा चौकी इंचार्ज रामेश्वर भी अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद की। पंच दिनेश, सतवीर सिंह, मनीष, योगेश कुमार उर्फ योगी, अजय खुडाना सहित ग्रामीणों ने आग को बुझाने में सहयोग किया।
बाक्स:
मिट्टी में फंसी दमकल की गाड़ी
गांव घढ़ी के पहाड़ पर जंगल में लगी आग को बुझाने आई दमकल गाड़ी मौके से 500 मीटर दूर मिट्टी के टिब्बे में फंस गई। दमकल कर्मियों ने बगैर गाड़ी पहुंचकर अपने अनुभव के आधार पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके लिए ग्रामीणों ने दमकल गाड़ी से पाइप जोड़कर ऊपर तक ले जाया गया और उससे आग बुझाई गई। आग को बुझाने के लिए दो दमकल गाड़ियों का सहारा लिया गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर से ले जाया गया पानी
पहाड़ पर स्थित जंगल में आग पर काबू पाने के लिए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर, टैंकरों से आग पर बुझाने का प्रयास किया। रामौतार निवासी खुडाना ने अपनी जान पर खेल कर ट्रैक्टर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। इसके अलावा मिट्टी आदि भी आग पर डाली गई। गांव की ओर आग ना फैले इसके लिए खरपतवार, घास आदि को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट किया।
जंगल विभाग को नहीं है जानकारी
गांव घढ़ी में लगी आग की जानकारी डीएफओ वेदप्रकाश को जानकारी नहीं थी। जंगल में लगी आग के संबंध में उनसे पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वो बाहर गए हुए हैं उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि घढ़ी के पहाड़ पर जंगल में कोई कीमती पेड़ भी नहीं लगे हुए हैं। केवल झाड़ियां ही लगी गई है। अगर आग लगी है तो उससे विभाग को कोई ज्यादा नुकसान नहीं होगा।