फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Motivated new students to achieve success.

Mahendragarh-Narnaul News: नए विद्यार्थियों को सफलता के लिए किया प्रेरित

Wed, 16 Sep 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Motivated new students to achieve success.
फोटो 10 राजकीय महाविद्यालय में आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी।स्रोत:प्रवक्ता - फोटो : 1
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल में मंगलवार को नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य कृष्ण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों को महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। प्राचार्य कृष्ण कुमार ने कहा कि विद्यार्थी महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का लाभ उठाकर अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करें और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत करें। वरिष्ठ प्रोफेसर सतीश सैनी ने यूथ रेडक्रॉस, एनएसएस, एनसीसी और प्लेसमेंट प्रकोष्ठों की जानकारी दी। हवा सिंह ने पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, खेल मैदान और मल्टीपर्पज हॉल की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थी, अभिभावक और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed