फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Most complaints received regarding family identity card

Mahendragarh-Narnaul News: परिवार पहचान पत्र की सबसे ज्यादा आईं शिकायतें

Tue, 02 Jul 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 02 Jul 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Most complaints received regarding family identity card
नारनौल। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि सभी अधिकारी आमजन की शिकायतों को जल्द से जल्द दूर करें। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान राज्य सरकार व जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। डीसी मंगलवार को राज्य सरकार के निर्देशानुसार लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में जनसमस्याएं सुन रही थीं। इस मौके पर एसपी अर्श वर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन

समाधान शिविर में कुल 187 शिकायतें आईं, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में ज्यादातर शिकायतें परिवार पहचान पत्र के संबंध में मिल रही हैं। नागरिकों को इनके बारे में तुरंत कंप्यूटर पर पूरा रिकार्ड दिखाकर संतुष्ट किया जा रहा है। जिनका तुरंत समाधान हो सकता है, उनका मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। कुछ ऐसी शिकायतें हैं जिनका समाधान मुख्यालय स्तर पर होना है। इस संबंध में भी मुख्यालय पर रिपोर्ट भेजी जा रही है। इस अवसर पर डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम डा जितेंद्र सिंह, नगराधीश मंजीत सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन मामलों की हो रही सुनवाई

समाधान शिविरों में प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, स्थानीय निकाय से अनापत्ति प्रमाण पत्र, नगर पालिकाओं से नक्शे की स्वीकृति, समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली, अपराध से संबंधित शिकायतों, बिजली, सिंचाई, जनस्वास्थ्य से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed