{"_id":"61a26f584e568467b674a6d5","slug":"mos-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-for-projects-worth-rs-4-crore-38-lakh-narnol-news-rtk6311086181","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने 4 करोड़ 38 लाख रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने 4 करोड़ 38 लाख रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
विज्ञापन
सिंचाई विभाग से संबंधित विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने लगभग 4 करोड़ 38 लाख रुपये की विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं का पंप हाउस लहरोदा एनबी सिक्स से उद्घाटन व शुभारंभ किया। इस मौके पर अटेली विधायक सीताराम यादव भी मौजूद रहे।
राज्यमंत्री ने 127.60 लाख रुपये की लागत से तैयार सिलारपुर रजवाह, 42.20 लाख से गुलावला माइनर, 87 लाख रुपये की लागत से बनाने वाले मित्रपुरा नांगलिया पुल के निर्माण, लगभग 79.48 लाख रुपये से मेई रजवाह, 75.23 लाख रुपये से मित्रपुरा रजवाह, 26.69 लाख रुपये से सिलारपुर कटकई व खासपुर गांव के जोहड़ों की खुदाई के कार्य, पुर्नोद्धार कार्य का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में राज्य के मुखिया पानी को अपने-अपने क्षेत्र में ले जाते थे। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल अपने शासनकाल में हिसार में ले गए थे। पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला सिरसा व चौधरी भूपेंद्र हुड्डा रोहतक में ही नहरी पानी को पहुंचाया। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार ने दक्षिणी हरियाणा की नहरों की कायाकल्प करके यहां पर अतिरिक्त पानी लाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मौजूद नहरी पानी का समान बंटवारा किया है। यही कारण है कि दक्षिणी हरियाणा की अंतिम टेल तक भाजपा शासनकाल में पानी पहुंचा। यादव ने कहा कि नहरों से यहां की नदियों दोहान व कृष्णावती में अतिरिक्त पानी छोड़ा गया।
उन्होंने बताया कि भूमिगत जल स्तर को बनाये रखने के लिए गांव खासपुर, कटकई और सिलारपुर में जोहड़ों की खुदाई का कार्य चल रहा है। इन तीन जोहड़ों की खुदाई पर लगभग 26.69 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इन गांव में जोहड़ों को खोदकर इनमें नहरी पानी डाला जाएगा। इस मौके पर अटेली के विधायक सीताराम यादव ने कहा कि हरियाणा गठन के बाद दक्षिणी हरियाणा व महेंद्रगढ़ जिले में पानी के क्षेत्र में जो कार्य हुआ है वो अपने आप में कीर्तिमान है। इस मौके पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन नितिन भार्गव, मनोज व सुनील जेई समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।