फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   More than 50 deep potholes on 600 meter road

Mahendragarh-Narnaul News: 600 मीटर सड़क पर बने 50 से अधिक गहरे गड्ढे

Sat, 29 Jun 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 29 Jun 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
More than 50 deep potholes on 600 meter road
फोटो संख्या:59- मोहल्ला कुम्हारान से गांव डुलाना सड़क मार्ग बदहाल अवस्था में--स्रोत--संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहर में मोहल्ला प्रजापति से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तक 600 मीटर सड़क पर 50 से अधिक गहरे गड्ढे बने हुए हैं। इसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। यह सड़क बीस से अधिक गांवों की करीब 50 हजार की आबादी को शहर से जोड़ती है।
मोहल्ला पड़ाव में वर्ष 2022 में सड़क मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल लगा दी गई थी। उस दौरान 600 मीटर तक की सड़क छोड़ दी गई थी। यह सड़क 2001 में बनाई गई था। इसके बाद नगर पालिका के जिम्मेदारों ने इसकी सुध ही नहीं ली। मोहल्ला प्रजापत से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तक 600 मीटर सड़क पर 50 से अधिक गहरे गड्ढे बने हैं जिससे ए दिन हादसे होते हैं। सड़क बदहाल होने के कारण दुकानदार भी परेशान हो रहे हैं। इस सड़क पर दोनों और 80 से अधिक दुकानें हैं। इस सड़क मार्ग से निजी स्कूलाें की बसें, हरियाणा रोडवेज की बसे व निजी वाहन गुजरते हैं। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भरने के कारण लोगों को गड्ढे नहीं दिखाई देंगे जिसके कारण हादसों की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन

-
बारिश के समय में गड्ढों में पानी भर जाता है। इसके कारण बाइक चालकों को गड्ढे का पता नहीं चलता और वे इसकी चपेट में आकर घाल होते हैं। लोगों की मांग के बावजूद भी समाधान नहीं हुआ है।- बलबीर सिंह प्रजापत
विज्ञापन
विज्ञापन

-
क्षतिग्रस्त सड़क पर लोग अपने घरों के सामने मलबा डाल देते है। इसके कारण यह सड़क मार्ग उबड़खाबड़ हो जाता है। बारिश के दिनों में तो दुकानों में पानी भर जाता है। साथ ही वाहनों के गुजरने से दुकानों तक छींटे पहुंचते हैं। - डॉ. रोहताश
----------
दो वर्ष पहले मोहल्ला पड़ाव तक सीमेंट की टाइल लगाई गई थी। मोहल्ला प्रजापत से डाइट तक 600 मीटर सड़क का टुकड़ा अधूरा छोड़ दिया। गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।- रतनलाल प्रजापत
-----------
यह सड़क जर्जर है। नगरपालिका को शीघ्र इस सड़क का बनवाना चाहिए ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। आए दिन इसी मार्ग पर लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं।- रामनिवास पाटौदा

--
- वर्जन:
मोहल्ला प्रजापत से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव पास किया जा चुका है। शीघ्र ही टेंडर लगवाकर सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। कई सड़कों के निर्माण की योजना तैयार की जा चुकी है। किसी को भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।-रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed