{"_id":"6352e61b4b65b37cfd0b2383","slug":"more-than-150-tons-of-garbage-collected-in-three-days-in-the-city-narnol-news-rtk661545298","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पिछले तीन दिन में 150 टन से अधिक कूड़ा हुआ एकत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पिछले तीन दिन में 150 टन से अधिक कूड़ा हुआ एकत्रित
विज्ञापन
फोटो नंबर 04---मोहल्ला चांदुवाडा में लगा गंदगी का ढ़ेर । संवाद
- फोटो : Narnol
नारनौल। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का तीसरे दिन भी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रहा। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर में कूड़े ढेर लग गए हैं। पिछले तीन दिन में 150 टन से अधिक कूड़ा शहर में जमा हो गया है। नगर परिषद की ओर से सफाई की कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है। मात्र कूड़ा कलेक्शन टेपों गली मोहल्लों में जा रहे हैं। बाजारों के हालत बहुत अधिक खराब हैं।
सफाई कर्मचारी संतोष एवं मनोज देवी ने बताया कि अगर शहर में गंदगी रहे तो रहने दो, उनका पेट का सवाल है। उनके बच्चे त्योहार कहां से मनाएंगे? सरकार ने दिवाली के पैसे भी रोक दिए। संघ के प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि उनकी हड़ताल तब तक खत्म नहीं होगी जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाती।
बता दें कि पिछले तीन दिन से नगर परिषद के सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। तीन दिन से शहर में झाड़ू तक नहीं निकली है। शुक्रवार को टीम ने शहर पुल बाजार, पुरानी सराय, आजाद चौक, मोहल्ला चांदुवाड़ा, जमालपुर, मो. रावका, नागरिक अस्पताल के पास, नई सराय सहित अन्य स्थानों का जायजा लिया। इन सभी स्थानों पर गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए थे। पशुुओं ने कूड़े को इतना फैला दिया कि वहां से गुजरने का रास्ता तक नहीं बचा। बाजारों में रोड के बीचे में तथा दुकानों के बाहर गंदगी के ढेर लगे हुए मिले। वहां पर बैठे दुकानदार नगर परिषद प्रशासन को कोस रहे थे। सफाई कर्मचारियों की मानें तो अभी उनकी हड़ताल रविवार तक जारी रहेगी, तब तक नगर परिषद की ओर से कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई तो शहर के हालात बहुत अधिक खराब हो जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतिदिन निकल रहा 60 टन कूड़ा
बता दें सामान्य दिनों में शहर के अंदर प्रतिदिन 43 टन कूड़ा निकलता है लेकिन दिवाली के त्योहार पर बाजार में 60 टन कूड़ा प्रतिदिन निकल रहा है। पिछले तीन दिनों में शहर के अंदर 150 टन से अधिक कूड़ा एकत्रित हो गया है। 22 टैंपों गली मोहल्लों में जाकर कूड़े का उठान भी कर रहे हैं।
वर्जन
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की हुई है। हमारा प्रयास है कि शहर में अधिक से अधिक कूड़ा उठाया जाए। गली मोहल्लों में टेपों जा रहे हैं। लोडर एवं जेसीबी से भी उठान करवाया जा रहा है। प्रयास रहेगा कि बाजार का पूरा कूड़ा उठावाया जाए। - कमलेश सैनी, नप चेयरपर्सन, नगर परिषद।