फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Moped driver dies in collision with Swift Dzire in Narnaul, deceased was living in slum near Jal Mahal

Narnaul: स्विफ्ट डिजायर की टक्कर से मोपेड चालक की मौत, जलमहल के पास झुग्गी में रह रहा था मृतक

Sat, 20 Apr 2024 11:51 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 20 Apr 2024 11:51 AM IST
सार

नारनौल में मोपेड को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मोपेड चालक की मौत हो गई। राजस्थान का रहने वाला रंजीत नाथ नारनौल के जलमहल के पास झुग्गी बनाकर रह रहा था। वह शुक्रवार रात करीब 9 बजे निजामपुर रोड पर फ्लाईओवर से होते हुए अपने घर आ रहा था। 

विज्ञापन
Moped driver dies in collision with Swift Dzire in Narnaul, deceased was living in slum near Jal Mahal
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

नारनौल के निजामपुर रोड पर फ्लाईओवर पर एक विक्की मोपेड चालक को डिजायर गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से नारनौल के नागरिक अस्पताल में घायल को पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार सीकर राजस्थान का रहने वाला रंजीत नाथ नारनौल के जलमहल के पास झुग्गी बनाकर रह रहा था। वह शुक्रवार रात करीब 9 बजे निजामपुर रोड पर फ्लाईओवर से होते हुए अपने घर आ रहा था। इस दौरान एक स्विफ्टडिजायर गाड़ी चालक ने मोपेड विक्की को टक्कर मार दी। जिससे विक्की सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल को नारनौल के अस्पताल में पहुंचाया और जांच शुरू कर दी। वहीं घटना के बाद स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक के दो लड़की व एक लड़का है। शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed