फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Monsoon became active once again in the district

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में एक बार फिर से सक्रिय हुआ मानसून

Thu, 27 Jul 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 27 Jul 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Monsoon became active once again in the district
नारनौल। क्षेत्र में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। जिस कारण पिछले दो-तीन से लगातार रूक-रूक कर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। मंगलवार रात्रि को क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। वहीं बुधवार को दिनभर बदल छाए रहे। जिससे मौसम सुहावना बना रहा। इसके अलावा तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। बुधवार को नारनौल का अधिकतम 35 डिग्री से गिरकर 30.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस प्रकार अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री की गिरावट के 26 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि क्षेत्र में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। जिससे जिले में लगातार बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। इस माह के अंत तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। मौसम प्रणाली के चलते मंगलवार रात्रि को क्षेत्र में झमाझम बारिश देखने को मिली। वहीं बुधवार को दिनभर बादलवाही बनी रही। भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर इस दौरान येलो अलर्ट जारी कर दिया है। बुधवार को नारनौल में 7.0 मिलीमीटर, महेंद्रगढ़ में 6.5 मिलीमीटर, अकोदा 8.0 मिलीमीटर, सतनाली में 15.0 मिलीमीटर बारिश और अटेली 3.0 मिलीमीटर बारिश, कनीना में 2.0 मिलीमीटर बारिश और नांगल चौधरी में 4.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जिला में एक जून से 26 जुलाई के दौरान कुल 294.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि इस दौरान जिला महेंद्रगढ़ में सामान्य बारिश 180.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज होती है जो सामान्य बारिश से 63 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed